मारपीट और छेड़छाड़ की डर से वाराणसी में 3 बच्चे 15 दिन से नहीं जा रहे स्कूल
मारपीट और
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में 3 बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। आरोप है कि कथित तौर पर उनके साथ छेड़छाड़ की गई और कुछ लोगों ने उन्हें धमकी दी जब वो 23 नवंबर को स्कूल से वापस आ रहे थे। इतना ही नहीं बच्चों को फेसबुक पर धमकी भी दी गई। मामला दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चों के पिता बताया कि जब तीनों बच्चे स्कूल से लौट रहे थे, तब उनके एक बेटे को मारा गया और 2 बेटियों के साथ छेड़ छाड़ की गई। उन्होंने कहा उन्हें भी मारा गया।

पिता ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में वो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज सकते। इस मामले में वाराणसी कैंट के सर्किल ऑफिसर ने कहा कि यौन अपराधों से संबंधित बाल संरक्षण अधिनियम (POCSO Act ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सर्किल ऑफिसर राकेश कुमार नायक ने घटनाक्रम मे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य को CCTV फुटेज के जरिए जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications