नवरात्रि और दशहरे पर रेलवे की ओर से तोहफा, वैष्णो देवी जाने के लिए जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस
Recommended Video
बहुत जल्द श्रद्धालु माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए तेज गति से चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के जरिए जाएंगे। वंदेभारत के कारण दिल्ली से कटरा की यात्रा केवल आठ घंटे में पूरी होगी। हालांकि इसकी शुरुआत त्योहारों का सीजन आने से पहले हो जाएगी। वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के चलते दिल्ली-कटरा मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त रेल मार्गों में माना जाता है। और यही कारण है कि रेलवे बोर्ड ने दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए दिल्ली-कटरा मार्ग को चुना है।
हाई स्पीड ट्रेन होने के कारण दिल्ली-कटरा मार्ग पर यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी। बता दें कि पहले इस रूट पर ट्रेन से दिल्ली से कटरा पहुंचने में करीब 12 घंटे लग जाते थे। पर अब केवल आठ घंटे में आप कटरा पहुंच सकते हैं। इस बात का घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी।

ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा कि मुझे यह सूचित करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि, आधुनिकतम और मेक इन इंडिया के तहत बनी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का नई दिल्ली से माँ वैष्णो देवी के पावन स्थल कटरा तक ट्रायल रन पूरा हो चुका है और माता के भक्तों के लिए यह ट्रेन नवरात्रो में शुरू कर दी जाएगी। इसी सिलसिले में जब वंदे भारत एक्सप्रेस का दिल्ली-कटरा रूट पर ट्रायल किया गया तो कोशिश सफल रही। जुलाई के माह में इस ट्रायल को सफल बनाया गया। नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 6 बजे चली और कटरा रेलवे स्टेशन दोपहर को दो बजे पहुंच गई।
कटरा की तरफ जाते हुए ट्रेन अंबाला कैंटोन्मेंट रेलवे स्टेशन पर चार मिनट पहले पहुंच गई थी। अंबाला के बाद ट्रेन अपने तय समय से पहले लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। हालांकि कटरा रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में ट्रेन तीन मिनट लेट हो गई थी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि दिल्ली-कटरा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत त्योहार सीजन से पहले होगी। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के कारण रूट पर काफी भीड़ रहती है। यही वजह है कि हमने इस रूट को वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए चुना है।












Click it and Unblock the Notifications