Vande Bharat: पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के 20 KM का किराया 690 रुपये, जानिए टाइमिंग से टिकट तक सबकुछ

Patna-Ranchi Vande Bharat Express: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 27 जून को लॉन्च होने वाली है और 28 जून से जनता के लिए ये शुरू कर दी जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर), हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने कहा कि आठ कोच वाली पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का फाइनल और तीसरा ट्रायल पटना से रांची तक सफलतापूर्वक किया गया है।

उन्होंने कहा, ''पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का 27 जून को उद्घाटन और 28 जून से ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। सुबह करीब सात बजे पटना जंक्शन से चली ट्रेन दोपहर करीब 12:50 बजे रांची पहुंचाएगी। वहीं रांची से सुबह 10: 30 बजे खुलेगी।

Patna-Ranchi Vande Bharat Express

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंगस, रूट और शेड्यूल

-पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अप एंड डाउन दिशा में जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा।

-पटना से रांची के बीच ये ट्रेन सिर्फ 6 घंटे में पहुंचाएगी। इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार की सुविधा होगी।

-ट्रेन नंबर 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में हर 6 दिन चलेगी।

-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन हर रोज सुबह 10.30 बजे रांची से खुलेगी और 10.50 बजे मेसरा, 11:45 बजे बरकाकाना, 12:20 बजे चरही, 12:45 बजे हजारीबाग टाउन, 13:20 बजे बरही, 14:08 बजे कोडरमा, 14:50 बजे पहाड़पुर, 15:40 बजे गया, 16:23 बजे जहानाबाद और शाम 17:25 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। (रेलवे टाइमिंग के मुताबिक)

-वहीं पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह 07:00 बजे खुलेगी और 08:25 बजे गया, 09:35 बजे कोडरमा, 10:33 बजे हजारीबाग, 11:35 बजे बरकाकाना, 12:20 बजे मेसरा और आखिर में 13:00 बजे रांची पहुंचेगी। (रेलवे टाइमिंग के मुताबिक)

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

-पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए की बात करे तो ये पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में ज्यादा है। पटना से रांची तक एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) में अगर आप का खाने के साथ टिकट लेते हैं तो 1930 रुपये और बिना खाने के साथ 1760 रुपये है।

-सीसी (चेयर कार) का टिकट खाने के साथ 1025 रुपये और बिना खाने के साथ 890 रुपये रखा गया है। वंदे भारत ट्रेन में भोजन की सेवा वैकल्पिक है।

-वहीं अगर आप ईसी में रांची से पटना तक का ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ टिकट करते हैं तो किराया 2110 रुपये है। वहीं चेयर कार में ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ टिकट 1175 रुपये का है। बिना खाने के ये किराया 887 रुपये है।

Patna-Ranchi Vande Bharat Express

-लेकिन आपको जानकारी हैरानी होगी कि अगर आप रांची से मेसरा के लिए वंदे भारत ट्रेन लेते हैं तो सिर्फ 20 किलोमीटर का आपको क्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) में 690 रुपये का टिकट लेना होगा। बिना खाने के लेंगे तो 585 रुपये है। वहीं चेयर कार का भोजन के साथ 365 रुपये और बिना खाने के 299 रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+