जैकी श्रॉफ के लिए दूसरी औरत लाने को तैयार थीं पत्‍नी आयशा, जानिए इस सच्‍ची लव स्‍टोरी की पूरी दास्‍तां

मुंबई। आज प्‍यार का दिन है। प्‍यार के इजहार का दिन। जिसके लिए दिल में चाहत हो उसे अपनी चाहत के बारे में बताने का दिन। मोहब्‍बत के इस खास दिन पर आपको एक खास लव स्‍टोरी से रूबरू कराते हैं। जी हां वो मोहब्‍बत जो मासूम सी उम्र में प्‍यार की खातिर सबकुछ छोड़ने को तैयार हो गई। प्‍यार निभाने के लिए उसने अपनी मोहब्‍बत को किसी और के साथ शेयर करने तक का सोच लिया। किसी को इतना चाहा की उसकी दूसरी पत्‍नी बनने को तैयार हो गई। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के बीडु जैकी श्रॉफ और उनकी पत्‍नी आयशा श्रॉफ के लव स्‍टोरी के बारे में। इनकी प्रेम कहानी किसी फिल्‍मी स्‍टोरी से कम नहीं है। शायद इसी के चलते इन दोनों का रिश्‍ता आज के जेनरेशन का इंस्‍पायर करता है। विस्‍तार से जानिए पूरी कहानी

आयशा तैयार थीं जैकी श्रॉफ की दूसरी पत्‍नी बनने को

आयशा तैयार थीं जैकी श्रॉफ की दूसरी पत्‍नी बनने को

जैकी और आयशा ने शादी से पहले सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। आयशा, जैकी से इतना प्यार करती थीं कि वह उनकी दूसरी पत्नी बनने के लिए भी तैयार थीं। जैकी और आयशा ने यह खुलासा साल 2002 में सिमी ग्रेवाल के शो Rendezvous With Simi Garewal में किया था।

13 साल की उम्र में हुई थीं जैकी से मुलाकात

13 साल की उम्र में हुई थीं जैकी से मुलाकात

13 साल की उम्र में आयशा, जैकी से मिली थी। पहली बार तब जब वह बस से उतर रही थीं और दूसरी बार एक रिकॉर्ड शॉप में। जैकी आयशा से मिले और उनसे बात करना शुरू कर दिया। उस वक्त जैकी श्रॉफ को देखकर आयशा को लगा कि यही वह शख्स से है, जिससे वह शादी करना चाहती हैं। हालांकि, कुछ समय बाद जैकी ने आयशा को बताया कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से प्यार करते हैं, जो पढ़ाई के लिए यूएस गई हैं। जब आयशा को जैकी से यह बात पता चली तो उन्होंने उनसे पूछा कि क्या वह उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को लेटर लिख सकती हैं।

आज जैकी की दो बीवियां होतीं

आज जैकी की दो बीवियां होतीं

शो में जैकी ने बताया, ''वह किसी कोर्स की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थी और उन्होंने मुझसे कहा था कि वह वापस आएंगी। उस बीच मैं आयशा से मिला और मुझे उनसे प्यार हो गया। मैंने आयशा को बताया कि मैं एक लड़की से प्यार करता हूं जो यूएस मे हैं और वह आने वाली हैं। आयशा ने कहा कि मैं उन्हें लेटर लिखना चाहती हूं। आयशा ने लेटर में लिखा कि तुम वापस क्यों नहीं आती? हम जैकी से शादी करेंगे और साथ में बहनों की तरह रहेंगे।'' जैकी ने बताया कि अगर ऐसा होता तो आज मेरी दो बीवियां होती।

जैकी श्रॉफ के बारे में

जैकी श्रॉफ के बारे में

जैकी का जन्‍म एक गुजराती परिवार में महाराष्‍ट्र के लातूर शहर के उदगीर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम काकूभाई श्रॉफ और मां का नाम रीता श्रॉफ है। उन्‍होंन कुछ विज्ञापनों में मॉडल के तौर पर भी काम किया है। जैकी ने लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड रहीं आएशा दत्‍त से शादी की जो कि बाद में फिल्‍म निर्माता बन गईं। यह जोड़ा एक मीडिया कंपनी चलाता है जिसका नाम जैकी श्रॉफ एंटरटेनमेंट लिमिटेड है। उनके दो बच्‍चे हैं- एक लड़का जिसका नाम टाईगर श्रॉफ (हेमंत जय) है और एक लड़की जिसका नाम कृष्‍णा है। आपको बता दें कि श्रॉफ ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत 1982 में आई फिल्‍म 'स्‍वामी दादा' से की थी। अगले साल सुभाष घई ने उन्‍हें अपनी फिल्‍म 'हीरो' में लीड रोल के तौर पर कास्‍ट किया जिसमें जैकी की हीरोईन मीनाक्षी शेषाद्रि थीं। यह फिल्‍म बड़ी हिट हुई और इसके बाद जैकी ने कई छोटी-बड़ी फिल्‍मों में काम किया जिसमें उन्‍होंने लगभग हर शैली की भूमिकाएं निभाईं।

ये हैं जैकी की फेमस फिल्‍म

ये हैं जैकी की फेमस फिल्‍म

स्‍वामी दादा, हीरो, अंदर बाहर, युद्ध, तेरी मेहरबानियां, पाले खां, अल्‍लाह रख्‍खा, कर्मा, जवाब हम देंगे, काश, राम लखन, परिंदा, मैं तेरा दुश्‍मन, त्रिदेव, वर्दी, दूध का कर्ज, सौदागर, किंग अंकल, खलनायक, गर्दिश, त्रिमूर्ति, रंगीला, बंदिश, अग्निसाक्षी, बॉर्डर, बंधन, रिफयूजी, मिशन कश्‍मीर, फर्ज, यादें, लज्‍जा, देवदास, ऑन-मेन एट वर्क, हलचल, क्‍योंकि, भूत अंकल, भागमभाग, किसान, वीर, शूटआऊट एट वडाला, धूम 3, हैप्‍पी न्‍यू ईयर, डर्टी पॉलीटिक्‍स।

एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े, 10 दिन में दूसरी बार हुई कीमतों में बढ़ोतरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+