आम आदमी को बड़ा झटका: एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, 50 रुपए बढ़े दाम

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलो के घरेलू गैस इस्तेमाल में आने वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत अब 719 रुपए से बढ़कर 769 रुपए हो गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में ये इजाफा हुआ है

LPG gas cylinder price hiked Rs 50 domestic cylinder rate in delhi Rs 769

गैस सिलेंडर की कीमतें बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही हैं। दिसंबर में कीमतें बढ़ी थीं। इसके बाद 4 फरवरी को सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया गया था। अब एक बार फिर 50 रुपए बढ़े हैं। यानी बीते 14 दिन में गैस सिलेंडर पर 75 रुपए बढ़ गए हैं।

LPG सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करेगी सरकार!

एक ओर सिलेंडर लगातार महंगा हो रहा है वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने वित्तवर्ष 2022 के लिए पेट्रोलियम सब्सिडी को घटाकर 12,995 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार जल्द ही एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म कर सकती है। बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर पर निर्भर करती है। सरकार प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के तहत एलपीजी के लिए सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+