Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Valentine Day 2025: भारतीय इतने तरीके से बोलते हैं 'I Love You', वैलेंटाइन डे पर अपने अंदाज़ में करें इज़हार

Valentine Day 2025: भारत अपनी संस्कृति और भाषाई विविधता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां हर कुछ किलोमीटर पर भाषा और बोलचाल का अंदाज बदल जाता है। यही वजह है कि प्यार का इजहार करने के भी अलग-अलग तरीके होते हैं। 'I Love You' कहने का जो तरीका एक भाषा में रोमांटिक लगता है, वही किसी दूसरी भाषा में अलग एहसास जगा सकता है।

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। आज 12 फरवरी को Hug Day मनाया गया। कल 13 फरवरी को Kiss Day और 14 फरवरी को ग्रांड फिनाले। माने वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। वैलेंटाइन डे 2025 पर हर कोई अपने खास इंसान को अपने अंदाज़ में प्यार जताना चाहता है, और इसके लिए सबसे खूबसूरत तरीका है स्थानीय भाषा में इज़हार-ए-मोहब्बत।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका अगर किसी दूसरे से शादी करें तो प्रेमी को क्‍या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया प्यार का व्याकरण

How to say I love you in Indian Local Languages

अपनी भाषा में प्यार जताने का अनोखा अंदाज

भारत में 22 आधिकारिक भाषाएं और 1,600 से ज्यादा बोलियां हैं। हर राज्य और क्षेत्र में प्यार का इज़हार अलग-अलग ढंग से किया जाता है। कुछ लोग "मैं तुमसे प्यार करता/करती हूँ" कहकर अपने दिल की बात रखते हैं, तो कुछ "मुझे तुझसे मोहब्बत है" बोलकर अपने जज्बात बयां करते हैं। वहीं, कुछ जगहों पर सिर्फ "तू मेरा दिल है" कह देना ही काफी होता है।

अगर आप इस वैलेंटाइन डे 2025 को खास बनाना चाहते हैं, तो अपनी प्रेम भाषा को छोड़कर अपने पार्टनर की स्थानीय भाषा में उन्हें प्यार जताइए। ये न सिर्फ आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा, बल्कि यह दिखाएगा कि आप उनकी संस्कृति और जुबान की कितनी कद्र करते हैं।

How to say I love you in Indian Local Languages

भारत की अलग-अलग भाषाओं में प्यार का इजहार ऐसे किया जाता है

  • हिंदी (Hindi) में 👉 मैं तुमसे प्यार करता हूँ/करती हूं।
  • मराठी (Marathi) में 👉 मी तुझ्यावर प्रेम करतो/करते
  • गुजराती (Gujarati) में 👉 હું તને પ્રેમ કરું છું ( Hu tane prem karu chu)
  • बंगाली (Bengali) में 👉 আমি তোমায় ভালোবাসি (Ami tomay bhalobashi)
  • पंजाबी (Punjabi) में 👉 ਮੈਂ ਤੈਨੂੰ ਪਿਆਰ ਕਰਦਾ ਹਾਂ (Mai tenu pyaar karda haan) - पुरुष
  • 👉 ਮੈਂ ਤੈਨੂੰ ਪਿਆਰ ਕਰਦੀ ਹਾਂ (Mai tenu pyaar kardi haan) - महिला
  • तमिल (Tamil) में 👉 நான் உன்னை காதலிக்கிறேன் (Naan unnai kathalikiraen)
  • तेलुगु (Telugu) में 👉 నేను నిన్ను ప్రేమిస్తున్నాను (Nenu ninnu premistunnanu)
  • मलयालम (Malayalam) में 👉 ഞാൻ നിന്നെ സ്നേഹിക്കുന്നു (Njan ninne snehikkunnu)
  • कन्नड़ (Kannada) में👉 ನಾನು ನಿನ್ನನ್ನು ಪ್ರೀತಿಸುತ್ತೇನೆ (Naanu ninna preetisuthene)
How to say I love you in Indian Local Languages
  • उर्दू (Urdu) में 👉 میں تم سے محبت کرتا ہوں (Main tumse mohabbat karta hoon) - पुरुष
  • 👉 میں تم سے محبت کرتی ہوں (Main tumse mohabbat karti hoon) - महिला
  • संस्कृत (Sanskrit) में 👉 अहं त्वां प्रेमणि (Aham tvaam premani)
  • भोजपुरी (Bhojpuri) में 👉 हम तोहरा से प्यार करीला
  • मगही (Magahi) में 👉 हम तोहरा से प्रेम करई छी
  • मैथिली (Maithili) में 👉 हम अहां सँ प्रेम करैत छी
  • ओड़िया (Odia) में 👉 ମୁଁ ତୁମକୁ ଭଲପାଏ (Mu tumaku bhalapae)
  • असमिया (Assamese) में 👉 মই তোমাক ভাল পাওঁ (Moi tomak bhal pau)
  • राजस्थानी (Rajasthani) में 👉 मैं तन्ने प्यार करूं
  • सिंधी (Sindhi) में 👉 مان تو سان محبت ٿو ڪيان (Maan to saan muhabbat tho kyan)
  • कश्मीरी (Kashmiri) में 👉 بے توہے محبّت کران (Bae tohe muhabbat karan)
  • लद्दाखी (Ladakhi) में 👉 Ngaer khejay nga gi choes
  • मणिपुरी (Manipuri) में 👉 Ei nang-bu nungshi
  • संताली (Santali) में 👉 Ang tose do hukmundi
  • मिज़ो (Mizo) में 👉 Ka hmangaih che

मोहब्बत की कोई जुबान नहीं होती

प्यार सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं होता। एक मुस्कान, एक स्पर्श, एक नज़र ही काफी है यह जताने के लिए कि आप किसी को दिल से चाहते हैं। लेकिन जब वही एहसास उनकी अपनी भाषा में जताया जाता है, तो उसका असर और गहरा हो जाता है।

इस वैलेंटाइन डे 2025 पर आई लव यू से आगे बढ़कर अपने प्यार को उनकी भाषा में महसूस कराएं और अपने रिश्ते को और भी खास बनाएं। क्योंकि प्यार का जादू, जुबान से नहीं दिल से महसूस किया जाता है!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+