वैष्णो देवी हादसा समेत साल 2022 में पहले ही दिन मिलीं ये चार बुरी खबरें

नई दिल्ली, 01 जनवरी: नए साल का पहला दिन हादसों के नाम रहा। देश में आज पहली जनवरी को तीन बड़े हादसे हुए हैं, जबकि कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कटरा स्थित वैष्णो देवी में रात को मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हरियाणा के भिवानी में पहाड़ खिसकने से अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा तीसरा बड़ा हादसा तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ।

वैष्णो देवी हादसा:

वैष्णो देवी हादसा:

साल के पहले दिन पहली दर्दनाक घटना जम्मू कश्मीर से सामने आई। वैष्णो देवी भवन में शनिवार को सुबह 2:45 बजे मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को कटरा के नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया है। भगदड़ में जान गंवाने वाले UP, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से हैं। हादसे के बाद भी यात्रा जारी है। उधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में आग

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में आग

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थिति एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ी आग लग गई है। इस हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत की खबर है, वहीं पांच अन्य घायल भी हुए हैं। इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति 20 प्रतिशत झुलस गया है, जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल रिफर किया गया है। वहीं अन्य को मामूली चोट आई है। यह हादसा सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हुआ, लेकिन पुलिस और अग्निशमन विभाग को नौ बजे सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई तो वहीं पांच लोग घायल हुए हैं।

Recommended Video

    Vaishno Devi Stampede: वैष्णो देवी में मची भगदड़ में इन 12 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    हरियाणा में पहाड़ दरकने 4 की मौत

    हरियाणा में पहाड़ दरकने 4 की मौत

    हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे अरावली की पहाड़ियों में खनन के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया। इसमें 20 से 25 लोग पत्थरों के नीचे दब गए। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के अनुसार, शाम साढ़े 4 बजे तक 4 मजदूरों के शव निकाल लिए गए। पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे 4 पोकलेन मशीनें, 2 हॉल मशीनें, 2 ट्रैक्टर और 6 ट्रॉले व डंपर दब गए। रोक हटने के बाद शुक्रवार को ही दोबारा खनन कार्य शुरू हुआ और शनिवार सुबह 8:30 बजे यह हादसा हो गया। पहाड़ दरकने से गिरे मलबे में कई हजार टन के तीन बड़े-बड़े पत्थर हैं। इन पत्थरों को हटाने के लिए जिला प्रशासन या एनडीआरएफ टीमों के पास कोई मशीनरी नहीं है।

    नए साल में बढ़े कोविड मामलों ने बढ़ाई चिंता

    नए साल में बढ़े कोविड मामलों ने बढ़ाई चिंता

    साल के पहले के पहले दिन देश में कोरोना मामलों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार (1 जनवरी) को भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,775 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इन बीते 24 घंटों में 406 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। 275 दिन बाद देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से 20 हजार पार हो गए हैं। देशभर में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या 1400 को पार कर गई है। पिछले एक दिन में कोविड-19 से 8,949 रिकवरी हुई है। भारत में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। एक्टिव केस फिलहाल 1,04,781 है। वहीं देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 4,81,486 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+