जिस मां-बाप ने लिया गोद, उसी की कर दी हत्या, तेजाब डालकर जलाया
अहमदाबाद। वो अनाथ थी, उसके अपने मां-बाप ने उसका साथ छोड़ दिया। जब उसे किसी के सहारे की जरुरत थी तो एक नि:संतान दंपती ने उसे अपनाकर अपने अपनी बेटी बना लिया।उस वक्त वो सिर्फ 2 महीने की थी। जिस माता-पिता ने उसे अपनाया, उसे सहारा दिया और मां-बाप का प्यार दिया, उसी बेटी ने 16 साल बाद अपने माता-पिता की हत्या कर दी, बल्कि उनकी लाशों पर तेजाब गिराकर गलाने की कोशिश भी की।

आप हैरान होंगे कि कोई संतान ऐसा कैसे कर सकते हैं। लेकिन सच्चाई यहीं है। वडोदरा पुलिस ने 16 साल की लड़की और उसके 22 साल के प्रेमी को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर श्रीहरि विनोद और उनकी पत्नी स्नेहा की हत्या का आरोप लगा है।
चौंकाने वाली बात यह है कि दंपती की हत्या 3 अगस्त को हुई थी, लेकिन मामला सोमवार को सामने आया था। पुलिस गुमशुदा दंपत्ति की तलाश कर रहे थे। इसी तलाश के दौरान वो तिरुपति सोसाइटी में दंपती के घर पहुंची, जहां उन्हें उनके सड़े-गले शरीर मिले। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि उनकी गोद ली बेटी ने अपने पैरंट्स की हत्या इसलिए की, क्योंकि वे उसके रिलेशनशिप के खिलाफ थे और इसे लेकर काफी लड़ाई होती थी।
लड़की 16 साल की थी और 11वीं में पढ़ती है। पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि लड़की अपने पैरंट्स से अलग रह रही है। उन लोगों ने अपने प्यार के खातिर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक 3 अगस्त को लड़की ने खाने में नींद की गोलियां मिला दीं, उनक गला दबाया और चाकू भी घोंपे। दोनों ने लाशों को ठिकाने लगाने के लिए उनपर ऐसिड डालकर गलाने की कोशिश की है। वह चाहती थी कि ऐसिड के जरिए लाशों को पिघला दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications