VIDEO: वाणी की कार का पीछा करने लगा लड़का, नहीं माना तो अभिनेत्री को पूरी करनी पड़ी उसकी जिद
VIDEO: वाणी को पूरी करनी पड़ी कार का पीछा करते फैन की जिद लगा फैन, नहीं माना तो अभिनेत्री को पूरी करनी पड़ी जिद
नई दिल्ली। अभिनेत्री वाणी कपूर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपनी कार में ही फैंस के साथ फोटो खिंचा रही हैं। दरअसल, वाणी कार से कहीं जा रही थीं तो स्कूटर सवार फैन ने उन्हें पहचान लिया और पीछा करने लगा। जिसके बाद वाणी ने भी रुककर उसके साथ फोटो लिया।

कार से जा रही थीं वाणी
इस वीडियो में वाणी कपूर अपनी कार से जाती दिख रही हैं। तभी कुछ लड़के उनकी पीछा करने लगे। वाणी पहले थोड़ी झिझकीं लेकिन जब उन्हें लगा कि ये लोग नहीं रुकेंगे तो एक्ट्रेस ने गाड़ी रुकवाकर इनके साथ सेल्फी ली। एक लड़के ने वाणी की गाड़ी के अंदर हाथ बढ़ाया तो उन्होंने हाथ भी मिलाया।
वायरल हो रहा वीडियो
वाणी कपूर का ये वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। एक्ट्रेस का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी तारीफ की है।

राम नाम टॉप को लेकर आई थी चर्चा में
कुछ दिन पहले वाणी कपूर अपनी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस तस्वीर में वाणी ने जो टॉप पहना है, उस पर राम लिखा था। इस पर उनका विरोध भी हुआ था और उनको ये तस्वीर हटानी पड़ी थी।
वाणी कपूर हाल ही में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म वॉर में नजर आई थीं। टीवी से फिल्मों में आईं वाणी ने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वो बेफिक्रे में नजर आईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications