पोल खोलते-खोलते खुद घोटाले में फंस गए वीके सिंह
कोलकाता। सेना प्रमुख के पद से अपनी रियारमेंट से लेकर केंद्रीय मंत्री बनने तक पोल खोलने में व्यस्त केंद्रीय वीके सिंह की काफी हद तक पोल एक सेना अधिकारी ने खोल दी है। पूर्व सेना प्रमुख व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का नाम पश्चिम बंगाल राज्य में सुकना भूमि घोटाले में आया है। वहीं इन आरोपों पर वीके सिंह ने कहा है कि मामले की पूरी बारीकी का साथ पैरवी नहीं की गई है। उन्होंने कहा है कि सरकार को इस फैसले को चुनौति देनी चाहिए। गौरतलब है कि सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने घोटाले पर टिप्पणी करते हुए वीके सिंह की भूमिका को लेकर भी सख्त टिप्पणी की है।

तथ्य को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया
वीके सिंह ने कहा है कि न्यायाधिकरण की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल पीके रथ को बरी करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को इसकी पूरी बारीकी से जांच करनी चाहिए। न्यायाधीकरण की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल पीके रथ को लाभ देते हुए गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं।
यह पोल खोलने के बाद आए सुर्खियों में
अपने जनरल प्रमुख पद से रिटायरमेंट के बाद वीके सिंह ने सेना में हुए टाट्रा ट्रकों की खरीद में हुए हजारों करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर खुलासा किया था। जिसके बाद जनरल सिंह सुर्खियों में बन गए थे। इसके बाद कई बार वी के सिंह ने विवादित बयान तथा आरोप प्रत्यारोप भी करते रहे हैं। जिससे कई बार वह सुर्खियों में बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications