उत्तर प्रदेश: हापुड़ में ट्रेन और ट्रक के बीच टक्कर, ट्रेन ड्राइवर घायल
हापुड़: यूपी के हापुड़ में एक ट्रेन और ट्रक ड्राइवर के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में ट्रक और ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ये हादसा किस वजह से हुआ, अब तक इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

यूपी के हापुड़ में ये हादसा पिखुवा के पास हुआ। इस घटना में टक्कर लगने से ट्रक के परखचे उड़ गए। ट्रक और ट्रेन की टक्कर से जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद घटनास्थल पर कई लोग इकट्ठा हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पास के अस्पताल में पहुंचाया। ड्राइवर की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल के भाई के खिलाफ मामला दर्ज, स्टेज शो के दौरान हुई थी धक्का-मुक्की












Click it and Unblock the Notifications