बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल के भाई के खिलाफ मामला दर्ज, स्टेज शो के दौरान हुई थी धक्का-मुक्की

आगराः यूपी के आगरा में हुए ताजमहोत्सव में सिंगरों के गानों को लोगों ने खूब इंजॉय किया। इसी बीच मंगलवार को बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल के शो के दौरान हुए हंगामा मच गया। आयोजक समिति के एक सदस्य के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सिंगर पलक के भाई के खिलाफ 323, 504, 506, 332, 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

agra bollywood singer palak muchhal palash brother case against him tajmahotsav

बता दें, 27 फरवरी को आगरा में बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल की परफॉर्मेंस के दौरान हंगामा मच गया था। पलक का आरोप है कि ऑर्गैनाइजर की टीम के एक सदस्य ने उनकी मां के साथ बद्तमीजी की। उस वक्त पलक के भाई पलाश भी स्टेज पर था।

इसी दौरान आयोजक समिति के सदस्य सुधीर नारायण के साथ तीखी नोकझोंक हो गई थी। उन्होंने नारायण पर पलक की मां के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल के भाई पलाश पर सुधीर नारायण ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे थप्पड़ मारा और धमकया। इस पूरे मामले में जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कहा कि जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पलक मुछाल बॉलिवुड की फेमस सिंगर्स में जानी जाती हैं उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' और 'आशकी 2' जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। वो सोशल वर्क भी करती है जिसके लिए इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

27 फरवरी की घटना का वीडियो-

यह भी पढ़ें-VIDEO: ताज महोत्सव में बॉलीवुड गायिका की मां से बदसलूकी, स्टेज पर मचा हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+