मम्मी-पापा से मिलाने की बात कह उत्तराखंड ले गया लिव-इन पार्टनर, वहां दे दिया खाई में धक्का

नई दिल्ली। उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल में लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर महिला को खाई में धकेल दिया। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को देखा कराहते देखा तो उसको बाहर निकाला और एंबुलेस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला को काफी चोट लगी है। उसने बताया है कि परिवार से मिलाने की बात कहकर उसे पार्टनर यहां लाया और खाई में धक्का दे दिया।

परिवार से मिलाने दिल्ली से लाया

परिवार से मिलाने दिल्ली से लाया

पुलिस ने बताया है कि रविवार ये घटना रविवार की है। आरोपी बीरेंद्र पटवाल अपनी महिला पार्टनर के साथ दिल्ली से टैक्सी में पहुंचा था। वो उसे यहां अडवाणी गांव में अपने परिजनों से मिलाने की बात कहकर लाया था। जब दोनों टैक्सी से उतरकर गांव की ओर जाने लगे तो बीरेंद्र ने गहरी खाई में महिला को धक्का दे दिया।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

सोमवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने महिला को देखा तो उसको बाहर निकाला। महिला ने स्थानीय लोगों को बताया कि उसके पार्टनर ने उसकी जान लेने की कोशिश की है। जिसके बाद एंबुलेंस को फोन पर उसको अस्तपाल भेजा गया। पुलिस ने बताया है कि दोनों लोग दो साल से साथ रह रहे थे।

दो साल से लिव-इन में रहे रहे थे

दो साल से लिव-इन में रहे रहे थे

पुलिस ने बताया है कि खाई में गिरने से महिला को काफी चोटें आई हैं। उसके हाथ और टांग में कई फ्रैक्टर हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+