त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के सीएम, आज लेंगे शपथ
56 वर्षीय त्रिवेंद्र सिंह रावत डोइवाला सीट से विधायक हैं और अब पांच सालों तक त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश की कमान संभालेंगे।
देहरादून। उत्तराखंड में बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार की कमान कौन संभालेगा, इसका फैसला हो गया है। राजधानी के होटल पेसिफिक में बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया है कि अगले पांच सालों तक त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश की कमान संभालेंगे। त्रिवेंद्र सिंह के साथ 10 मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे।

खास बातें
- सीएम की रेस में बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा, सतपाल महाराज और प्रकाश पंत भी थे लेकिन शीर्ष नेताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर मुहर लगाई।
- रावत को पहले भी अमित शाह का करीबी बताया गया है।
- रावत शनिवार को सीएम पद की शपथ लेंगे।
- शपथ ग्रहण परेड ग्राउंड में होगा जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ केंद्र सरकार के अन्य मंत्री, पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications