शराब की दुकान पर लगी थी लंबी लाइन, तभी पड़ने लगे ओले, वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद बंद की गई शराब की दुकानें सोमवार से खुल गई हैं। इसके बाद से ही लगातार शराब की दुकानों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। इस बीच देशभर से ऐसी वीडियो भी आ रही हैं जो लोगों को हंसी भी रही हैं तो वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती देख गुस्सा भी हो रहै हैं। नैनीताल से ऐसा वीडियो आया है कि देखकर लोग इस शख्स की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।

ओलो के बीच शराब की लाइन

उत्तराखंड के नैनीताल से ये वीडियो सामने आया है। नैनीताल के माल रोड पर शराब की दुकान के आगे लाइन लगी हुई थी। ऐसे में तभी ओले पड़ने लगे। मौसम खराब होने की वजह से ज्यादातर लोग तो छाता लिए थे। वहीं दो लोग ऐसे थे तो बिना छाते के ही आराम से लाइन में खड़े रहे। यहां तककि जब ओले पड़ रहे थे तो भी ये आराम से खड़े रहे। इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं।

विशाखापट्टनम में शराब की दुकानों पर दिखी भीड़

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से भी शराब की दुकानों के बाहर के वीडियो आए हैं। एक वीडियो आया है, जिसमें लोग एक-दूसरे से बिल्कुल सटकर खड़े हैं। इनमें ना कहीं कोरोना का खौफ दिख रहा है और ना ही कोई दूरी ये लोग बनाए हैं। वहीं दिल्ली मे भी आज लंबी लाइनें शराब की दुकानों के आगे लगी हैं।

शराब के लिए लगी थी लाइन, बरसाए फूल

शराब के लिए लगी थी लाइन, बरसाए फूल

दिल्ली के चंदेर नगर में मंगलवार को एक शख्स शराब की लाइन में खड़े लोगों पर फूल बरसाता दिखा। शख्स लाइन में खड़े लोगों से कह रहा था कि आप इस देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हो। इस दौरान लाइनों में लगे लोग भी हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखे। इनक कहना है कि ये लोग देश के लिए काफी जरूरी काम कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के लक्ष्मीनगर में शराब लेने आए एक शख्स ने कहा है कि शराब पर 70 प्रतिशत टैक्स बढ़ाया गया है लेकिन इससे कोई दिक्कत नहीं है। इसे हम अपनी तरफ से देश के लिए डोनेशन मान रहे हैं।

कोरोना केस 46 हजार पार

कोरोना केस 46 हजार पार

कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 46,433 हो गई है और 1568 मौतें हुई हैं। देश में इस समय 32138 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 12727 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं और ठीक होकर घर जा चुके हैं।


दिल्ली में 'कोरोना टैक्स' के बाद भी शराब की दुकानों पर लंबी लाइनें, लोगों ने बरसाए फूल, वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+