Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देहरादून में भारी बारिश शुरू, अगले 48 घंटे बेहद खतरनाक, सभी स्कूल बंद

नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारी बारिश शुरू हो चुकी है। देहरादून में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश होने की बात कही है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

 Uttarakhand Schools to Remain Shut Due to Heavy Rainfall

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी खासकर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुरुप की बारिश शुरू हो चुकी है। देर रात से ही देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम के अलर्ट के बाद प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं सभी जिले के जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी किया है।

आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को सजग रहने को कहा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को देहरादून के रायपुर क्षेत्र के सोडा ग्वाड़ गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची। इससे गांव की पेयजल योजना, नहर, रास्ते को नुकसान हुआ है। गांव में अचानक से पानी भर गया। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा में जलस्तर बढ़ने के बाद नदी तट की सभी बस्तियों को अलर्ट करते हुए तटबंधों की निगरानी बढ़ाई गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+