'हेल्प मी, प्लीज मुझे बाहर निकालो, चिल्ला रही थी अंकिता...', पुलकित की फैक्ट्री के कर्मचारी का एक और खुलासा
'हेल्प मी, प्लीज मुझे बाहर निकालो, चिल्ला रही थी अंकिता...', पुलकित की फैक्ट्री के कर्मचारी का एक और खुलासा
देहरादून, 02 अक्टूबर: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आये दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलकित आर्य (आरोपी) के ऋषिकेश के वंनतारा रिसॉर्ट (जहां अंकिता काम करती थी) में काम कर चुके एक कर्मचारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कर्मचारी का दावा है कि रिजॉर्ट के एक स्टाफ ने उसको एक वीडियो दिखाया था, इस वीडियो में अंकिता भंडारी थी और उसके साथ मारपीट की जा रही थी। कर्मचारी ने कहा कि वीडियो में अंकिता भंडारी चिल्ला रही थी। कर्मचारी ने दावा किया है कि 18 सितंबर को अंकिता को चिल्ला नहर में फेंकने से पहले पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलकित आर्य और अंकित चार वीआईपी मेहमान को स्पेशल सर्विस देने का अंकिता पर प्रेशर बना रहे थे।

'हेल्प मी, हेल्प मी, प्लीज मुझे यहां ये बाहर निकालों...'
अमर उजाला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलकित के यहां काम करने वाले एक कर्मचारी, जो उत्तरप्रदेश के बिजनौर निवासी है, उसने कहा है कि 18 सितंबर, जिस दिन अंकिता वाली घटना हुई, उस दिन मैं रिसॉर्ट की पहली मंजिल पर मेहमानों का सामान रखने वाले कमरे में था। अचानक मुझे किसी के चिल्लाने की आवाज आई। जब मैंने और एक अन्य कर्मचारी ने नीचे देखा तो अंकिता चिल्ला रही थी। अंकिता हेल्प मी हेल्प मी, मुझे यहां से बाहर निकालो, मुझे यहां से जाना है, बोल रही थी।

'अंकिता का मुंह दबाकर अंजर ले जाया गया...'
फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी संजय बताते हैं, ''अंकिता जब चिल्लाकर बाहर भाग रही थी तो उसी दौरान पुलकित या अंकित में से कोई बाहर आया और अंकिता का मुंह दबाकर उसको कमरे में ले गया। इस दौरान एक मजबूत कद काठी वाला शख्स बाहर खड़ा था। इस बीच मैं सामान लेने के लिए अकेला बाहर आ गया। बाहर एक काली रंग की लग्जरी कार भी खड़ी थी।''

शराब के नशे में पुलकित ने अंकिता के साथ की थी छेड़खानी
कर्मचारी ने आगे कहा, पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता से मिलने के बाद वो चारों लोग काली सी बड़ी कार में बैठकर वापस लौट गए। कहा जा रहा है कि यह वही चार युवक हैं, जिनको स्पेशल सर्विस देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। कर्मचारी का कहना है कि इससे पहले भी पुलकित ने अंकिता के सात शराब के नशे में छेड़छाड़ की थी।

'पुलकित कर्मचारियों के साथ करता था बदसलूकी...'
कर्मचारी आगे कहता है, ''मैं अभी भी मजदूरी का ही काम करता हूं। मैं उस रिसॉर्ट में पहले काम कर चुका हूं। पुलकित कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करता था। उसने दिल्ली के एक स्टाफ को पीटकर भगा दिया था। सैलरी मांगने पर वह कर्मचारियों के साथ मारपीट करता था।''

पहचाने गए चारों VIP गेस्ट!
मीडिया रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अंकिता भंडारी केस की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से चारों वीआईपी गेस्ट की पहचान कर ली है। एसआईटी जल्द ही चारों लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है या हिरासत में ले सकती है। बता दें कि 18 सितंबर की रात अंकिता भंडारी को चिल्ला नहर फेंका गया था, जहां डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई थी।

क्राइम सीन को रिक्रिएट किया SIT ने
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि अंकिता भंडारी की हत्या की जांच कर रहे उत्तराखंड पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार शाम को क्राइम सीन को फिर से रिक्रिएट किया था। रिसॉर्ट के मालिक और अब निष्कासित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विनोद आर्य के बेटे आरोपी पुलकित आर्य रिसॉर्ट के दो स्टाफ सदस्यों को एक-एक क्राइम सीन पर लाया गया था। अंकिता का शव 24 सितंबर को पुलिस को चिल्ला नहर से बरामद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications