उत्तराखंड में जान के रखवाले! खुद को खतरे में डाल कर दूसरों का जीवन बचाने वाले इन देवदूतों को सलाम, देखें Video
Uttarakhand: उत्तराखंड में इन दिनों प्रकृति ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। सावन का महीना भी शुरू हो चुका है। ऐसे में श्रद्धालु दूर-दारज के इलाकों से उत्तराखंड स्थित अलग-अलग तीर्थस्थलों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान नदी में बहने और भीड़ इत्यादि जैसी अन्य समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस देवदूत बनकर उभरी है।
उत्तराखंड पुलिस द्वारा सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किए गए कई वीडियो में पुलिस आम लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालती नजर आ रही है। नदी की तेज धारा के बीच बहते शख्स को देखकर उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में कूद कर उनकी जान बचाई।

राफ्टिंग के दौरान टापू पर फंसे टूरिस्ट की जान बचाना हो, भीड़ को नियंत्रित करना या सड़क से बोल्डर हटाना, हर पॉइंट पर उत्तराखंड पुलिस सबसे आगे रहकर लोगों की मदद की है। ऐसे वक्त में जब लोगों को लगा की अब उनके जीवन का अंत निकट है उत्तराखंड पुलिस SDRF की टीम ने उन्हें उस मुश्किल परिस्थिति से बचाया।
आज सावन के पहले सोमवार पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्तों का आगमन हो रहा है। #UttarakhandPolice द्वारा शिवभक्तों को दर्शन कराने और जल चढ़ाने के उपरान्त सकुशल उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।#KanwadYatra2024@PauriPolice pic.twitter.com/ZuDwiXTctr
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 22, 2024
दिल्ली निवासी शिवभक्त हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट पर नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। SDRF जवान HC आशिक अली ने गंगा में छलांग लगा कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और जान बचायी। मुजफ्फरनगर निवासी शिवभक्त हरिद्वार स्थित बैरागी घाट पर अचानक गंगा के तेज बहाव में बहने लगे तब मौके पर मौजूद SDRF जवानों के कड़ी मशक्कत से युवक को बचाया।
दिल्ली निवासी शिवभक्त हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट पर नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। जिस पर #UttarakhandPolice SDRF जवान HC आशिक अली ने गंगा में छलांग लगा कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और जान बचायी। #KanwarYatra2024 @uksdrf pic.twitter.com/4jUs9aIGW4
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 23, 2024
मुजफ्फरनगर निवासी शिवभक्त हरिद्वार स्थित बैरागी घाट पर अचानक गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद #UttarakhandPolice SDRF के जवानों ने नदी में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।#KanwarYatra2024 @uksdrf pic.twitter.com/xUds8MdT6H
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 23, 2024
नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत बरधो, धनियाकोट में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे पर फंसे 4 युवकों को स्थानीय पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जबकि उत्तरकाशी क्षेत्रान्तर्गत चिन्यालीसौड़ में आर्च पुल के पास नदी के बीच टापू में फंसे 2 युवकों को उत्तराखंड पुलिस SDRF ने राफ्ट की सहायता से रेस्क्यू कर सुरक्षित किनारे लाया।
नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत बरधो, धनियाकोट में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे फंसे 04 युवकों को स्थानीय पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।@nainitalpolice_ @uksdrf pic.twitter.com/aoOfkyjj4m
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 21, 2024
उत्तरकाशी क्षेत्रान्तर्गत चिन्यालीसौड़ में आर्च पुल के पास नदी के बीच टापू में फंसे 02 युवकों को #UttarakhandPolice SDRF द्वारा राफ्ट की सहायता से रेस्क्यू कर सुरक्षित किनारे लाया गया।@uksdrf pic.twitter.com/CY4bpq1oMD
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 22, 2024
चमोली में पंचपुलिया कर्णप्रयाग के पास पहाड़ी से बोल्डर सड़क पर आने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इसे देख #UttarakhandPolice जवान HC भगत लाल ने स्वंय ही भारी भरकम बोल्डर को घन की मदद से तोड़कर पत्थरों को हटाकर बाधित सड़क मार्ग को खुलवाकर यातायात सुचारु किया। pic.twitter.com/Gy55tXeor3
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 23, 2024
हरियाणा निवासी शिवभक्त #haridwar स्थित कांगड़ा घाट पर नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद #UttarakhandPolice के गोताखोर सन्नी कुमार और SDRF जवान शुभम व आसिफ ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया।#KanwarYatra2024 pic.twitter.com/CEVnbKXrCK
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 22, 2024
ऐसे ही कई उदाहरण उत्तराखंड से सामने आए हैं जहां पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाई है। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है और लोग पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications