उत्तराखंड: सरकार ने आपदा के समय लोगों से हेलीकॉप्टर चार्ज वसूलने का आदेश लिया वापस
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अपनी 6 जुलाई की उस अधिसूचना रद्द कर दी है, जिसमें आपदाओं के समय फंसे यात्रियों को बचाने के लिए किराए का नोटिस जारी किया गया था। अब सरकार ने अब आचोलनाओं के बाद आपदा के समय जो चार्ज लगाए थे उन्हें माफ कर दिया है। 2 एक्स्ट्रा हेलिकॉप्टर भी तैनात किए गए। 6 जुलाई को जारी हुआ था यात्रियों से वसूली का आदेश।

आपको बता दे की उत्तराखंड नागर विमानन विकास प्राधिकरण ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी की जिसमें कहा गया था कि आपदाओं के समय बचाव अभियान के दौरान यात्रियों ने हेलीकॉप्टर का लाभ उठाया है उत्तराखंड नागर उड्डयन विकास प्राधिकरण ने अपनी अधिसूचना में कहा कि आपदा के समय बचाव अभियान के दौरान पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टरों का लाभ लेने वाले सामान्य यात्रियों के लिए शुल्क तय किया जाएगा।प्रति व्यक्ति 3,100 (जीएसटी सहित)। आदेश को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है। अधिसूचना ने यह भी निर्देश दिया कि शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।
वहींं उत्तराखंड सरकार द्वारा पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावितों को हेलीकॉप्टर से निकाले जाने पर किराया लिए जाने की खबर को अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर गढ़वाल व कुमाऊं में एक-एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। पिथौरागढ़ की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां हेलीकॉप्टर रखने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications