भारी बारिश से असम में 4 लाख लोग फंसे, उत्तराखंड में बही कार

नई दिल्ली। देश भर के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट होने के साथ गर्मी से निजात मिला है वहीं लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। एक ओर असम में जहां 13 जिलें बाढ़ से प्रभावित हैं और इससे 4 लाख लोग इन बाढ़ग्रस्त इलाकों में हैं।

असम के 130 गांव पानी में डूबे हुए हैं। लोगों के मकान पानी में डूबे हुए हैं। हालात ये हो गई है कि लोगों को नाव के जरिए एक गांव से दूसरे गांव आना जाना पड़ रहा है।भारी बारिश के चलते बाढ़ आ जाने के बाद लोगों की धान की खेती भी चौपट हो गई है।

भारी बारिश से असम में 4 लाख लोग फंसे, उत्तराखंड में बही कार, निशंक के काफिले पर गिरा बोल्डर

राज्य में भाजपा की सरकार तो कह रही है कि हमने लोगों को मदद कर रहे हैं लेकिन प्रभावित लोगों का कहना है कि बीते 15-18 दिन ऐसी ही हालत है लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है। शुरुआत के दो दिन ही मदद मिली थी। यहां 50 हजार से ज्यादा लोग राहत कैंपों में हैं और इससे ज्यादा लोग बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अब भी हैं।

Recommended Video

    यहां बह गई कार

    इतना ही उत्तराखंड के चंपावत में बारिश के दौरान गंडक अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। उसी बहाव में एक कार भी बह गई हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि उसका ड्राइवर जिन्दा है या नहीं। राज्य के ही पिथौरागढ़ स्थित में घाटखोला के पास बारिश के चलते हुए भूस्खलन मे 5 लोगों की मौत और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    इतना ही नहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद रमेश पोख्रीयाल 'निशंक' उस वक्त बाल-बाल बचे जब रुद्रप्रयाग में उनके काफिले पर एक बोल्डर गिर गया। वहीं उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भी स्थिति खराब है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+