पूर्व CM Harish Rawat POK की याद दिलाकर पीएम मोदी से बोले, अभी कमजोर है पाकिस्तान, भारत कार्रवाई करे

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पीएम मोदी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को वापस भारत में मिलाने की याद दिलाई है। उन्होंने कहा, फिलहाल पाकिस्तान कमजोर है, भारत को कार्रवाई करनी चाहिए।

Harish Rawat Pok

Recommended Video

    Harish Rawat की Modi Govt को सलाह, 'Pakistan से PoK लेने का ये सही समय' | वनइंडिया हिंदी | *News

    पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK) संवेदनशील के साथ-साथ भारत के लिए भावनात्मक मुद्दा भी है। उत्तराखंड के पूर्व CM Harish Rawat POK का जिक्र कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। हरीश रावत ने पीएम मोदी को पीओके की याद दिलाकर कहा,पीओके वापस लेना हमारा कर्तव्य है, कांग्रेस सरकार के दौरान संसद में इसके बारे में एक प्रस्ताव पारित किया गया था।

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने समाचार एजेंसी ANI के एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा, पीओके वापस लेना मोदी सरकार के एजेंडे में होना चाहिए। वर्तमान में पाकिस्तान कमजोर स्थिति में है, हमें पीओके वापस लेना चाहिए।

    बता दें कि भारत की संसद में भी पीओके पर कई बार बयान दिया जा चुका है। सत्ता पक्ष की तरफ से भी कई सांसदों ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का अंग होगा, वो दिन बहुत दूर नहीं है। सेना के कई शीर्ष अधिकारियों को भी ये कहते सुना जा चुका है कि सेना मुस्तैद और कार्रवाई के लिए तैयार है। सैन्य टुकड़ी सरकार के निर्देश का इंतजार कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+