Vaibhav Suryavanshi की कामयाबी के पीछे किसका हाथ! मदर्स डे पर हुआ खुलासा, मां के लिए भेजा खास पैगाम?
Vaibhav Suryavanshi Mother Day Post: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने मदर्स डे के मौके पर अपनी सफलता को अपनी मां के चरणों में समर्पित किया। मदर्स डे से ठीक पहले सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में एक कमाल का रिकॉर्ड बनाया। वैभव अब सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
मदर्स डे पर वैभव ने शेयर किया पोस्ट (Vaibhav Suryavanshi Mother Day Post)
मदर्स डे के अवसर पर वैभव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के लिए एक बेहद सादगी भरा लेकिन दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह सब आपके लिए है, मां। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी कामयाबी के सफर में मां के योगदान को याद किया। राजस्थान रॉयल्स ने भी इस मौके पर एक स्पेशल वीडियो जारी किया है, जिसमें वैभव समेत टीम के कई खिलाड़ी अपनी माताओं को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।

पिंक जर्सी में बल्ले से मचाई तबाही
गुजरात टाइटंस के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी रेगुलर जर्सी के बजाय पिंक जर्सी में नजर आई। यह फ्रेंचाइजी की पिंक प्रॉमिस मुहिम का हिस्सा है, जो महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देती है। इसी खास जर्सी में खेलते हुए वैभव ने 16 गेंदों में 36 रनों की तूफानी पारी खेली, हालांकि वे मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए।
100 छक्कों का विराट वर्ल्ड रिकॉर्ड
मैदान पर उतरते ही वैभव ने अपनी पावर-हिटिंग से इतिहास रच दिया। वे टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम पारियों में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मात्र 29 पारियों और 514 गेंदों में वैभव ने छक्कों का शतक पूरा किया। उन्होंने इस मामले में दुनिया के कई बड़े विस्फोटक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। आने वाले मुकाबलों में वैभव से और भी बेहतरीन पारियों की उम्मीद होगी।















Click it and Unblock the Notifications