VIDEO: पर्यटकों ने गलत जगह पर पार्क की कारें, तो गुस्साए हाथियों ने मचाई तोड़फोड़
Recommended Video
नई दिल्ली। उत्तराखंड के रामनगर से 23 किलोमीटर दूर स्थित भकराकोट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) इलाके में हाथियों के एक झुंड ने वहां आए पर्यटकों का कार पर हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। ये डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथी कैसे गलत जगह पर कार पार्क होने से गुस्से में हैं। गाड़ी के मालिक पास के रिसॉर्ट में खाना खाने गए।

15-20 मिनट तक चला हाथियों का तांडव
वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों का झुंड धीरे धीरे कार की ओर बढ़ता है और फिर एकदम से हमला कर देता है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार किसी को चोट नहीं पहुंची लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। हाथियों का ये तांडव पूरे 15 से 20 मिनट तक चला। आसपास ये सब नजारा देख रहे लोग असहाय थे और कुछ नहीं कर सके।

गुस्से में खतरनाक हो जाते हैं हाथी
हाथियों को आम तौर पर बेहद शांत प्रकार का जानवर माना जाता है। वे तब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते जब तक उन्हें कोई न छेड़े। यहां भी ऐसा ही कुछ हुआ जब अपने क्षेत्र में उन्होंने लोगों को अपनी कार लगाए देखा तो वे बुरी तरह भड़क गए और तोड़ फोड़ कर दी।

गुस्से में खतरनाक हो जाते हैं हाथी
हाथियों को आम तौर पर बेहद शांत प्रकार का जानवर माना जाता है। वे तब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते जबतक उन्हें कोई न छेड़े। यहां भी ऐसा ही कुछ हुआ जब अपने क्षेत्र में उन्होंने लोगों को अपनी कार लगाए देखा तो वे बुरी तरह भड़क गए और तोड़ फोड़ कर दी।
यह भी पढ़ें- VIDEO : मंदिर में 'हाथी' के नीचे फंसी महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, लोग दे रहे फनी कमेंट












Click it and Unblock the Notifications