उत्तराखंड में आया भूंकप, उत्तरकाशी में था केंद्र
शिमलाः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस भूंकप में किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। रिक्टर पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 4.0 मापी गई। बता दें, 12 फरवरी को भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई थी।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 14 और 15 जून को भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशानस अलर्ट हो गया है।
यह भी पढ़ें- 'जहरीली' हुई दिल्ली-NCR की हवा, लोगों को मॉस्क पहनने की हिदायत












Click it and Unblock the Notifications