'जहरीली' हुई दिल्ली-NCR की हवा, लोगों को मॉस्क पहनने की हिदायत
नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर एक बार फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सामान्य स्तर से प्रदूषण का लेवल कई गुना ज्यादा हो गया है, जिसकी वजह से हवा जहरीली हो गई है। सांस के जरिए ये हवा शरीर के अंदर जाती है, जिसे डॉक्टर खतरनाक मानते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का लेवल कई गुना बढ़ा है।

दिल्ली-एनसीआर के आसमान में दिखी धूल
दिल्ली-एनसीआर के आस-पास के इलाकों में बुधवार को आसमान धूल देखी गई। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हवा कितनी प्रदूषित हो चुकी है। प्रदूषण की स्थिति भयावह हो चुकी हैं, डॉक्टरों ने इसके लिए सभी को मॉस्क पहनने की हिदायत दी गई है।

सामान्य से कई गुणा है प्रदूषण का स्तर
डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में फैली जहरीली हवा से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी की वेबसाइट ने कई चौंकाने वाले आंकड़े दिए। वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को रोहिणी में पीएम-10 का स्तर 4385 रहा, जबकि ये 100 के करीब होना चाहिए। फिलहाल रोहिणी में प्रदूषण का स्तर 43 गुना ज्यादा है।

नोएडा में भी बढ़ा प्रदूषण
नोएडा में रहने वाले लोगों को भी प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। मंगलवार की शाम चार बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 342 रिकॉर्ड दर्ज किया गया। ये स्तर सामान्य से बहुत अधिक है। इससे सांस लेने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सकता है। बुधवार को भी शाम भी आसमान में धूल छाई रही।












Click it and Unblock the Notifications