उत्तराखंड के इस सब-इंस्पेक्टर ने पहाड़ पर इस शख्स को 2 किमी तक कंधे पर ढोकर बचाई जान, पोस्ट वायरल
उत्तराखंड के इस सब-इंस्पेक्टर ने पहाड़ पर इस शख्स को 2 किमी तक कंधे पर ढोकर बचाई जान, पोस्ट वायरल
देहारादून। हाल ही में उत्तराखंड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के एक मुस्लिम युवक को बचाने के लिए भीड़ से भिड़ जाने का मामला सामने आया था। गगनदीप ने इससे लोगों का दिल जीत लिया था। अब ऐसा की एक और मामला उत्तराखंड से आया है, जहां एसआई लोकेंद्र बहुगुणा एक बीमार बुजुर्ग को पीठ पर लादकर दो किमी पैदल चले और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लोकेंद्र के इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है। उत्तराखंड पुलिस ने अपन फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है।

उत्तराखंड पुलिस ने इसको लेकर पोस्ट में बताया है, 'उत्तराखंड पुलिस की मानवता का एक और उदाहरण 5 जून को उत्तरकाशी में देखने को मिला जब यमुनोत्री चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर लोकेन्द्र बहुगुणा मय स्टाफ के जाम खुलवाने पैदल भैरो घाटी से ऊपर के मोडों पर गये जहां पर जाम खुलवाते वक्त वहां पर मध्य प्रदेश से आए यात्री रांझी राजक के अचानक सीने मे दर्द होने के कारण जमीन पर गिर गए।'
'मौके पर मौजूद एसआई लोकेन्द्र बहुगुणा ने उन्हें घोड़े पर बैठाने की कोशिश की लेकिन सीने मे तेज दर्द होने के चलते वह घोड़े पर संभल नही पा रहा थे। पर्यटक की तबीयत ज्यादा बिगड़ते देख सब इंस्पेक्टर लोकेन्द्र बहुगुणा ने पालकी/डोली का इंतजार किये बिना मानवता की मिसाल पेश करते हुये पर्यटक को अपनी पीठ पर लादकर दो किलोमीटर पैदल ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र यमुनोत्री पहुंचाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया गया कि मरीज को हॉस्पिटल लाने में देर हो जाती तो लो ब्लड प्रेशर और हार्टअटैक से उनकी मौत भी हो सकती थी।'
उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, 'पर्यटक रांझी राजक ने इलाज के बाद नम आँखों से सब इंस्पेक्टर लोकेन्द्र बहुगुणा को सीने से लगाकर जान बचाने के लिये आभार और धन्यवाद किया। रांझी राजक के साथ आये दूसरे पर्यटको ने इस पुलिस अधिकारी के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने एसआई लोकेन्द्र बहुगुणा के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें 5000 रुपये ईनाम की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications