उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर स्थित बैजनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर स्थित बैजनाथ मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और बीजेपी सांसद अजय टमटा, विधायक सुरेश गड़िया समेत कई लोग मौजूद रहे।
देहरादून, 04 सितंबर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर स्थित बैजनाथ मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और बीजेपी सांसद अजय टमटा, विधायक सुरेश गड़िया समेत कई लोग मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम धामी ने बागेश्वर स्थित विभिन्न पावन धामों को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने एवं क्षेत्र के आधारभूत तथा शैक्षणिक विकास से संबंधित अनेक प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि आज गरुड़, बागेश्वर में रात्रि प्रवास के दौरान स्थानीय जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं से मिलकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। इस अवसर पर उनसे विभिन्न स्थानीय विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गरुड़, बागेश्वर में नंदाष्टमी मेले के उद्घाटन से पूर्व मां कोट भ्रामरी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैंने आदिशक्ति मां भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की। आज मां कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली, गरुड़, बागेश्वर में आयोजित नंदाष्टमी मेले का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन भी किया।
आप समस्त प्रदेशवासियों को श्रद्धा एवं विश्वास के प्रतीक मां नंदा-सुनंदा आराधना के पर्व नंदाष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां नंदा-सुनंदा से मेरी प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में नित सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार पर सीएम धामी की सर्जिकल स्ट्राइक, अब मास्टरस्ट्रोक की तैयारी, ये हो सकता है अगला कदम












Click it and Unblock the Notifications