उत्तराखंड: अल्मोड़ा रोड पर बस खाई में गिरी, 13 की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा हुआ है। जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिला स्थित सल्ट तहसील में यह हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। समाचार लिखे जाने तक 13लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से कर दी गई थी। एंबुलेंस सेवा के जरिए घायलों को रामनगर भेजा गया है। देघाट से रामनगर आ रही बस जहां गिरी है वो रामनगर से 60 किलोमीटर दूर है।













Click it and Unblock the Notifications