उत्तराखंड के रुड़की में बम धमाका, एक बच्चे की मौत
रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में स्थिति डीएवी स्कूल के मैदान में बम धमाका हुआ। बम धमाके से स्कूल के एक बच्चे की मौत हो गई। बम धमाके से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार बम मृतक बच्चे के स्कूल बैग में था। उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत ने घटना पर दुख व्यक्त किया। सीएम रावत का कहना है कि स्कूल के पास सेना का कैंप है। जोकि धमाका स्थल से कुछ ही दूरी पर है। कहा कि बच्चे ने शायद सेना का बेकार पड़ा एम्यूनिशन उठा लिया होगा।विस्फोट स्थल से 100 मीटर की दूरी पर विश्व हिन्दू परिषद का कार्यक्रम भी था।

सीएम रावत का कहना है कि तीन बच्चे स्कूल से एक साथ घर लौट रहे थे। दो बच्चे आगे बढ़ गए और एक बच्चे ने कूड़े के ढेर के पास से कुछ उठाया। इसके बाद ब्लास्ट हो गया। कथित तौर पर विस्फोटक उठाने वाले छात्र की मौक पर ही मौत हो गई और उसके साथ जा रहे दो अन्य छात्रों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। विस्फोट स्थल से 100 मीटर की दूरी पर विश्व हिन्दू परिषद का कार्यक्रम भी था।
सूत्रों के अनुसार भाजपा के शौर्य दिवस समारोह में साध्वी प्राची और भाजपा विधायक संगीत सोम भी पहुंचे थे। धमाके की आवाज से स्कूल प्रशासन और समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्हें धमाके के बारे में सूचना मिली है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीएम हरीश रावत ने किसी गड़बड़ी की आशंका होने को सिरे से नकार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications