उत्तराखंड के सियासी दंगल में एक बार फिर सुर्खियों में 'शक्तिमान', आरोपी विधायक ने विरोधियों को घेरा
जिस समय उत्तराखंड में मतदान की तैयारियां चल रही हैं, गणेश जोशी ने मसूरी में अपने चुनाव प्रचार में आखिरी दांव चलते हुए पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शक्तिमान घोड़े की चर्चा की।
शक्तिमान घोड़ा भी बना चुनावी मुद्दा

गणेश जोशी बोले, पीएम मोदी के नाम से मिलेगी जीत
अब जिस समय उत्तराखंड में मतदान की तैयारियां चल रही हैं, गणेश जोशी ने मसूरी में अपने चुनाव प्रचार में आखिरी दांव चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ-साथ शक्तिमान घोड़े की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि मुझे भगवान पर विश्वास है। मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी टीआरपी को इतना बढ़ाने में सहयोग किया। अगर मैं करोड़ों खर्च करता तो भी इतना प्रचार नहीं मिलता।

बीजेपी विधायक ने कहा- शक्तिमान का सच सामने आ चुका है
बीजेपी विधायक ने कहा कि मुझे घेरने की कोशिश की लेकिन तीन दिन बाद ही मामले का सच सामने आ गया। राष्ट्रीय चैनलों ने दिखाया 'शक्तिमान का सच...' जिसमें घोड़े की चोट को दिखाया गया। इसमें नजर आया कि घोड़े के पैर में चोट एक एंगल में फंसने से लगी। इसके बाद लोगों ने मेरा सहयोग किया। उन्होंने माना कि ये मेरे साथ साजिश की गई थी। गणेश जोशी ने कहा कि मेरे क्षेत्र के लोग जानते हैं कि अगर किसी को चोट लगती है तो मैं उन्हें अपनी कार से अस्पताल लेकर जाता हूं। घोड़े को चोट की घटना को मैं कभी अंजाम नहीं दे सकता। ये मेरी प्रतिष्ठा को गिराने में सहयोग नहीं कर सकता, ये मेरी मदद कर सकता है।

देशभर में दिखी शक्तिमान मामले की गूंज
गणेश जोशी ने कहा कि इस बार के चुनाव में कोई और मुद्दा नहीं है लोग केवल मोदी की चर्चा कर रहे हैं। इस बार प्रदेश में सभी मुद्दे गायब हैं बस मोदी और ट्रंप का ही नाम चर्चा में है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने भी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ते समय मोदीजी का नाम लिया। सभी सर्वे ट्रंप के खिलाफ थे लेकिन जब उन्होंने मोदी का नाम लिया अच्छे दिन आने वाले हैं...ट्रंप सरकार, वो चुनाव जीत गए। चुनाव के बाद जब ट्रंप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो नरेंद्र मोदी की तरह काम करेंगे।

गणेश जोशी के मुकाबले में हरीश रावत ने खेला बड़ा दांव
इन सवालों के जवाब देते हुए साफ हो या कि इस गणेश जोशी चुनाव में बेहद कठिन लड़ाई में फंसे हुए हैं। मसूरी में कांग्रेस ने गोदावली थपली को टिकट दिया है। ये पहली बार है जब किसी राष्ट्रीय पार्टी ने गोरखा महिला को उत्तराखंड में टिकट दिया है। इस विधानसभा सीट की कुल आबादी 1.28 लाख है, जिसमें करीब 30 हजार गोरखा हैं। थपली राजनीति में नई नहीं हैं।
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications