हरिद्वार में बोली मायावती, बीजेपी-कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में
बीएसपी सुप्रीमो मायावती हरिद्वार के लक्सर में रैली को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अल्पसंख्यकों और गरीबों का शोषण बढ़ा है।
हरिद्वार। उत्तराखंड में 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल प्रचार कार्य में जुटे हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने हरिद्वार में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही रहे। मायावती ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को सत्ता में नहीं आने दें।

रैली में मायावती के निशाने पर रही कांग्रेस और बीजेपी
बीएसपी सुप्रीमो मायावती हरिद्वार के लक्सर में रैली को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अल्पसंख्यकों और गरीबों का शोषण बढ़ा है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर अंदरूनी मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को निष्प्रभावी करने की कोशिश की जा रही है।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से गरीब, मेहनतकश लोग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। नोटबंदी की वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। मायावती ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट की अनदेखी हुई है। हरिद्वार में रैली के दौरान मायावती ने कहा कि बीएस अकेले दम उत्तराखंड में चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने सर्वसमाज के लोगों को टिकट दिया है। बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी ने साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने उत्तराखंड के मतदाताओं से बीएसपी को वोट करने की अपील की।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications