उत्तराखंड: छह यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सुरक्षित
Recommended Video
नई दिल्ली। उत्तराखंड के केदारनाथ में सोमवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह यात्रियों को चोट आई है। हादसा केदारनाथ हेलिपैड पर हुआ। यूटी एयर हेलीकॉप्टर टेक ऑफ करते ही संतुलन को बैठा और हादसे का शिकार हो गया। हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री सवार थे। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं। हेलिकॉप्टर एक निजी कंपनी का बताया गया है।

घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। हाल ही में बाढ़ और बारिश के दौरान भी उत्तराखंड में एक के बाद एक कई इस तरह की घटनाएं हुई थीं। हेलीकॉप्टर क्रैश में कई जानें भी गई थीं। खासतौर से केदारनाथ में ऐसे हादसे लगातार हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications