एक माह का था जब हुई पिता की हत्या, मां से पूछा कातिल का नाम, 29 साल बाद उठाया खौफनाक कदम
लखनऊ। लखनऊ के गसोईगंज में 29 साल पुरानी रंजिश में हत्या का मामला सामने आया है। 68 साल के बुजुर्ग की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक ने पुलिस से कहा है कि उसने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ये मर्डर किया है। हत्यारोपी की उम्र 29 साल है। 29 साल पहले ही उसके पिता की हत्या हुई थी। उस समय वो महज एक महीने का था।

गोसाईगंज के महुराकला गांव के मजरा रामपुर निवासी सुदरलाल रावत 68 की रविवार की शाम करीब आठ बजे गांव के पास धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र आशाराम ने गांव के ही कल्याण सिंह रावत हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को कल्याणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कल्याण सिंह ने आरोप को स्वीकार करते हुए बदले की भावना से सुंदर की हत्या करने की बात कही है।
कल्याण ने पुलिस को बताया कि 1990 में हत्या कर दी गई थी। कल्याण ने अपनी मां से पिता की हत्या के बारे में पूछा तो उसने सुंदर का नाम लिया। इस पर कल्याण ने सुंदर से मन में रंजिश पाल ली। हालांकि वो उससे मिलता-जुलता भी रहा। रविवार को मौका पाकर उसने सुंदर पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications