बरेली: स्विमिंग प्लेयर के कपड़े उतारे, फिर की प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़

बरेली। एक शर्मनाक घटना यूपी के बरेली शहर से है जहां स्पोर्ट स्टेडियम में एक स्विमिंग खिलाड़ी की रैंगिग के दौरान कपड़े उतारकर उसके प्राईवेट पार्टस से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित खिलाड़ी की उम्र मात्र 14 साल है जो कि जूनियर यूपी स्टेट स्विमिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने आया था।

खबर है कि बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 जून से स्टेट जूनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप चल रही है, जिसमें प्रदेश भर के स्कूलों से बच्चे भाग लेने के लिए आये हैं, इन्हीं में से एक पीड़ित छात्र भी है जो कि मुरादाबाद से आया है, पीड़ित का कहना है कि रात को सोते समय ग्यारवीं कक्षा के दो छात्रों ने उसकी पैंट उतार दी और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने लगे, जब उसने उनका विरोध किया तो उन दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे मारा-पीटा भी। दहशत में तो उसने रात काट ली लेकिन हिम्मत करके उसने यह शिकायत स्टेडियम के अफसरों से की जिसके बाद पूरे स्पोर्ट्स स्टेडियम में हड़कंप मच गया।

मैनेजर ने उच्चाधिकारियों को इस बारे में बताया जिसके बाद देर शाम तक आरोपी छात्रों और पीड़ित छात्र के बीच में समझौता हो गया और कहा जा रहा है कि आरोपियों को मैनजमेंट ने स्ट्रीक्ट वार्निंग देकर छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+