नए साल पर यूपी पुलिस ने दी चेतावनी- सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएंगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाओगे कि एंटर कहां से करें और...

नई दिल्‍ली। साल 2017 के जाने में कुछ ही घंटे बचे हैं। नए साल का स्‍वागत करने के लिए लोग जबदस्‍त तैयारियों में लगे हुए हैं। इस जश्‍न में डूबे लोग को होश नहीं रहता और शराब पीकर गाड़ी चलाने से कई हादसे होते हैं। इन्‍हीं चीजों पर नकेल कसने के लिए यूपी पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की हुई है। इस बात की जानकारी खुद यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी है। इस जानकारी के साथ यूपी पुलिस ने बड़े ही फिल्‍मी स्‍टाइल में ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने वालों के लिए चेतावनी भी जारी की है। जी हो बिल्‍कुल दबंग अंदाज में पुलिस ने सलमान खान का एक डायलॉग लिखा है स्वागत नहीं करोगे 2018 का?

हम सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएंगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाएंगे

हम सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएंगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाएंगे

फिल्म दबंग के एक डायलॉग के अंदाज में यूपी पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है, 'आज हम सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएंगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाओगे कि एंटर कहां से करें और भागे कहां से।' इसके अलावा यूपी पुलिस ने अपने अकाउंट पर लिखा है कि स्वागत नहीं करोगे हमारा...कहते दिख रहे हैं। साथ ही लिखा गया है कि स्वागत नहीं करोगे 2018 का? लेकिन जरा संभल के। जाहिर है कि आप सभी नए साल का जश्न मनाएं, पूरा आनंद उठाएं लेकिन शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं।

घर कैसे जाना चाहेंगे?

एक अन्य कैंपेन में यूपी पुलिसस ने तीन गाड़ियां का फोटो अपलोड किया है। इनमें एबुलेंस, टैक्सी और पुलिस की गाड़ी शामिल है। साथ ही नीचे लिखे मैसेज में पूछा गया है कि आज आपको घर लेकर कौन जाएगा। इससे संदेश से साफ है कि अगर आप शराब पीकर वाहन चलाएंगे तो अस्पताल जाएंगे या फिर पुलिस की गाड़ी में जेल, लेकिन अगर बिना शराब पीए चलेंगे तो टैक्सी या अपनी कार से जा सकते हैं।

हर बार आती हैं घटनाओं की खबर

यूपी पुलिस ने नए साल से पहले पड़े पैमाने पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर रखी है जो आने-जाने वालों की जांच कर पता लगा रही है कि चालक शराब पी है या नहीं। दरसअल, नए साल के जश्न का मौका हो या फिर कोई पर्व-त्योहार, हर बार ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की घटनाएं सामने आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+