सपा दंगो पर आधारित राजनीति कर रही है, यूपी में राष्‍ट्रपति शासन लागू हो

Uttar Pradesh needs President rule: Mayawati
नई दिल्ली। बसपा की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हिंसा के मद्देनजर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। मायावती ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, "राज्य की कानून-व्यवस्था हाथ से बाहर निकल चुकी है। इसलिए हमने राष्ट्रपति से अपील की है कि उत्तर प्रदेश में संविधान की धारा 356 लागू की जाए।"

यह मुलाकात, मुजफ्फरनगर जिले में हुई हिंसा पर केंद्रित थी। हिंसा में कई सारे लोग मारे गए थे, और सैकड़ों घायल हो गए थे। हजारों लोगों को घर-बार छोड़कर शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी। उन्होंने कहा, "राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव और शांति भंग करने में सपा और भाजपा का हाथ था। मैं लोगों से सांप्रदायिक एजेंडे को छोड़ने की अपील करती हूं।"

मायावती ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी दंगों पर राजनीति खेल रही थी।

उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी हिंसा पर नियंत्रण करने में असफल रही और अब पुनर्वास प्रक्रिया में भी वह असफल है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+