राजनीतिक पारी खेलने के लिये सचिन को समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने का न्यौता

उन्होंने सचिन को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा यूज एंड थ्रो पोलिसी रखते हैं और सचिन को इस बारे में पता होना चाहिए। नारद राय ने कहा कि मैं सचिन को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसला का स्वागत करता हूं। उल्लेखनीय है कि सचिन ने वेस्ट इंडिज के खिलाफ अपना 200 वां टेस्ट मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रियाटरमेंट ले लिया है।
सचिन अभी संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य भी हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ दिनों पहले भी ये बात खासा चर्चे में आई थी कि सचिन तेंदुलकर कांग्रेस के लिये चुनाव प्रचार करेंगे मगर सचिन ने इसे खुद नकार दिया था और कहा था कि वो कभी किसी भी पार्टी के लिये चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
