यौन क्रियाओं से जुड़े प्रॉडक्ट्स खरीदने में यूपी नंबर 1
बेंगलुरु। भारत ऑरगैनिक प्रॉडक्ट्स की ओर बढ़ रहा है। भारत के लगभग सभी राज्य जैविक उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जैसे कि ऑगैनिक टी, ऑगैनिक क्रीम, पॉवडर, मॉस्कीटो रिपेलंट, आदि, लेकिन यूपी इसमें भी गलत दिशा में चल पड़ा है। यौन क्रिया से जुडे उत्पादों को ग्रहण करने में यूपी नंबर-1 है। यह हम नहीं जॉय बाई नेचर डॉट कॉम की ताजा सर्वे रिपोर्ट कह रही है।
रिपोर्ट के अनुसार यौन शक्ति प्रदान करने वाले आयुर्वेदिक व जैविक उत्पादों को खरीदने वालों में उत्तर प्रदेश भारत में सबसे आगे है। फिर चाहे वो यौन शक्तिवर्धक कैपसूल हों या फिर मसाज क्रीम या फिर अन्य कोई वस्तु जो यौन जीवन को अचूक बनाये, ये सब सबसे ज्यादा यहीं बिकते हैं।
ऑगैनिक टी में महाराष्ट्र आगे
इस रिपोर्ट के अनुसार ऑगैनिक टी पीने वालों की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली है और तीसरे पर हरियाणा। पर्सनल केयर की बात करें तो 70 फीसदी महिलाएं और 30 फीसदी पुरुष हैं, जो जैविक क्रीम, पॉवडर, साबुन, आदि खरीदते हैं।
डेंगू के कारण बढ़ी मॉस्कीटो रिपेलेंट की सेल
जैविक व आयुर्वेदिक मॉस्कीटो रिपेलंट की सबसे ज्यादा सेल कर्नाटक में हुई। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और फिर दिल्ली में।

जैविक उत्पादों की ओर भारत
भारत जैविक उत्पादों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

और्गेनिक टी
ये वो राज्य हैं जहां ऑर्गेनिक टी का सेवन सबसे ज्यादा होता है।

पर्सनल केयर
लोग पर्सनल केयर में जैविक उत्पादों का सेवन कर रहे हैं।

जैविक ढंग से मच्छर भगाओ
यह डेंगू का ही प्रभाव है कि ऑर्गेनिक रिपेलेंट की सप्लाई बढ़ रही है।

सर्वे रिपोर्ट में यूपी
यूपी में यौन अपराधों के बढ़ने का एक कारण यह भी।


Click it and Unblock the Notifications
