यूपी: प्राथमिक स्कूलों में अब खादी ड्रेस पहनेंगे बच्चे, ये होगा नई यूनिफॉर्म का रंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में खादी को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल करने जा रही है। अब नए सत्र में यूपी के प्राथमिक स्कूलों में बच्चे खादी से बनी हुई ड्रेस पहनेंगे। हालांकि अभी इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ सहित चार जिलों में लागू किया गया है। योजना सफल रही तो इसका विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा। इसे लेकर सरकारी आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही चुने गए जिलों के प्राथमिक विद्यालयों ये नई ड्रेस नि:शुल्क दी जाएगी।

uttar pradesh government will distribute khadi school uniform in primary schools

राज्य की बेसिक शिक्षामंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि, खादी को बढ़ावा देने के ल‍िये और इसका महत्‍व छात्रों को बताने के ल‍िये राज्‍य सरकार ने प्राइमरी स्‍कूलों (1 से 5वीं कक्षा) में खादी यूनिफॉर्म पहनने की पहल की है। इसे पायलट आधार पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, शुरुआत में यह परियोजना राज्य के चार जिलों में एक ब्लॉक में शुरू की जाएगी। जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से यह परियोजना प्रारंभ होगी। इन चार जिलों में बहराइच भी शामिल किया गया है।

अनुपमा जायसवाल ने बताया कि, अगर इस परियोजना के परिणाम अच्छे रहते हैं तो इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। ये यूनिफॉर्म फिलहाल लखनऊ के मोहनलालगंज, सीतापुर के सिधौली, मीरजापुर के छियानबे और बहराइच के मटेरा, महसी और विश्वेश्वरगंज विकास खंडों के सभी स्कूलों में बांटी जाएगी। वहीं अगर इस नई यूनिफॉर्म के रंग की बात करें तो लड़कों के गहरे भूरे रंग की पैंट और गुलाबी शर्ट पहनेंगे तो वहीं बलिकाओं के लिए

एक अधिकारी ने बताया कि, यह ड्रेस खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उपलब्ध कराएगा। सभी स्कूलों में एक से 15 जुलाई के बीच ड्रेस का वितरण किया जाएगा। इसमें हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी, जिसे यह सुनिश्चित करना होगा कि यह कार्य समय से हो जाए। जहां खादी के ड्रेस बंटने हैं, वहां कमेटी में खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी भी होंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी कमेटी का सचिव होगा। वहीं ड्रेस वितरण के दौरान सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+