यूपी: इलाहाबाद में चार रुपये की खातिर चली गोली, 2 की मौत

इलाहाबाद। चार रुपये को लेकर गोली चल जाए और दो लोगों की मौत हो जाए, ऐसा उत्तर प्रदेश में ही हो सकता है। जी हां मामला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के घूरपुर इलाके की है। विवाद आटा पिसवाने को लेकर शुरु हुई। घूरपुर के मुहद्दीपुर में रहने वाले रजत के घर आज (शुक्रवार) को भंडारा था। इसके लिए वो आटा पिसवाने के लिए चक्की पर गया था। आटा पिसवाने के बाद जब रजत से पैसा मांगा गया तो उसके पास चार रुपये कम पड़ गये।

इसी को लेकर रजत और चक्की मालिक घनश्याम से उसका झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बात इस कदर बिगड़ गई कि घनश्याम ने अपनी बंदूक निकाल ली। गुस्से में बौखलाए घनश्याम ने चक्की पर मौजूद आशू, राहुल और रजत को गोली मार दी। आशू और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रजत गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इस बात की जानकारी जब रजत के परिजनों को लगी तो वो पूरे लाव-लश्कर के साथ घनश्याम के घर पहुंच गये। उन्होंने चक्की और घनश्याम का घर जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या और मारपीट के आरोप में तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+