नशे में धुत्त यूपी के दारोगा को चढ़ा रोमांस, सड़क पर जा रही सेल्‍स गर्ल को कमरे में खींचने लगा, फिर...

लखनऊ। यूपी में आये दिन कोई न कोई ऐसी घटना जरूर सामने आती है जब पुलिसकर्मियों की करतूत से खाकी की धज्जियां उड़ी हों। एक ऐसा ही मामला बरेली जिले में सामने आया है। यहां के राजेंद्रनगर में आवास विकास कॉलोनी के पास शराब के नशे में धुत्त दारोगा ने एक सेल्‍स गर्ल से अभद्रता की। वो रास्‍ते से उसे खींचकर अपने कमरे की ओर ले जाने लगा। दारोगा की इस हरकत को लोगों ने देखा तो 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई लेकिन मामला दारोगा का था तो वापस चली गई।

हाल ही दारोगा का प्रमोशन हुआ है

हाल ही दारोगा का प्रमोशन हुआ है

जानकारी के मुताबिक दारोगा का हाल ही में प्रमोशन हुआ है। वो आवास विकास चौकी के पीछे सरकारी क्वार्टरों में काफी समय से रहता है। उसे शराब पीने की लत है जिसके चलते उसकी पत्‍नी और बच्‍चे उसे छोड़कर चले गए हैं। बुधवार को दारोगा ने शराब पी और सड़क पर टहलने लगा। इसी दौरान वहां से एक सेल्स गर्ल गुजरी। आरोप है कि दारोगा ने उसे पकड़ लिया और अपने कमरे की ओर खींचकर ले जाने लगा। घबराई लड़की ने शोर किया तो दारोगा हाथापाई करने लगा।

सेल्‍स गर्ल ने भी की हाथापाई

सेल्‍स गर्ल ने भी की हाथापाई

नशे में धुत्त दारोगा को सेल्‍स गर्ल ने भी दो चार हाथ मारे। उसके बाद बीच रोड चल रहे इस नाटक को देख स्‍थानीय लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने युवती को बचाने की कोशिश की लेकिन दारोगा उनपर भी हमलावर होने लगा। इस बीच लड़की ने यूपी-100 को फोन कर दिया तो दो गाड़ियों से पुलिस पहुंची। आरोपित को गाड़ी में बैठा भी लिया, लेकिन जब पता चला कि वह पुलिस में दारोगा है तब उसे छोड़कर चले गए। बताया जा रहा है कि लड़की ने इसकी शिकायत बाद में 1090 में की है।

पुलिस चौकी के पीछे हुई वारदात और देखती रही पुलिस

पुलिस चौकी के पीछे हुई वारदात और देखती रही पुलिस

इस घटना में पुलिस की उदासीनता भी सामने आई है। राजेंद्र नगर जैसे पॉश इलाके में आवास विकास चौकी इंचार्ज शिकायत आने के बाद भी आरोपित दारोगा को नहीं पकड़ पाए। मामला गरमाया तो पुलिस दारोगा को ढूंढने की बात कहती रही, जबकि लोगों ने बताया कि दारोगा अपने घर व सड़क पर ही टहलता रहा। कोई पुलिस वाला उसके घर नहीं झांका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+