चलती कार में बीयर पीने के बाद ब्‍वॉयफ्रेंड से हुआ झगड़ा, गर्लफ्रेंड ने मचाया अपहरण का शोर

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के कमिश्‍नरी चौराहे पर कार सवार युवक-युवती ने जमकर हंगामा किया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि दोनों ने कार में बैठकर पहले बीयर पी फिर किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ तो युवती ने अपहरण का शोर मचा दिया। युवती को शोर मचाता देख कार सवार युवक फरार हो गया लेकिन चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी और पत्रकारों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। मामला जब थाने पहुंचा तो पता चला कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है और आपसी झगड़े को लेकर युवती ने ऐसा किया। थाने में युवती ने मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। लेकिन उसका गुस्‍सा पत्रकारों पर जरूर निकला और उसने उनपर पत्‍थर फेंके। पुलिस को गाड़ी से बीयर की 12 खाली कैन मिले हैं।

जानिए पूरा मामला

जानिए पूरा मामला

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक शास्त्रीनगर निवासी गोपाल नाम का एक युवक एक युवती के साथ कार से कमिश्नरी चौराहे से होते हुए कहीं जा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस और फिर झगड़ा हो गया। युवती ने अचानक कार से बाहर निकलकर अपहरण का शोर मचा दिया। कमिश्नरी चौराहे पर हर समय पुलिस और पत्रकारों का जमावड़ा रहता है, उन्होंने यह नजारा देख तो कार सवार के पीछे दौड़ लगा दी। इस पर वह कार लेकर कचहरी पुल की ओर भाग निकला। कचहरी पुल के जाम में उसकी आल्टो कार फंसी तो पीछे से आए पत्रकारों और पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहां उसकी खातिरदारी करने के बाद युवक को सिविल थाने लाया गया।

पीछे-पीछे युवती भी पहुंच गई थाने

पीछे-पीछे युवती भी पहुंच गई थाने

युवती भी पीछे-पीछे थाने पहुंच गई। थाने में युवक से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसके और युवती के बीच पिछले आठ सालों से प्रेम संबंध हैं। आज दोनों अपने घर से परीक्षा देने की बात कहकर निकले थे, इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिस पर युवती ने शोर मचा दिया। युवक ने यह भी बताया कि वह शादीशुदा है।

युवती ने पत्रकारों पर फेंके पत्‍थर

युवती ने पत्रकारों पर फेंके पत्‍थर

इस दौरान पत्रकारों ने युवती से बात करने का प्रयास किया तो उसने साफ इंकार कर दिया। कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाने का प्रयास किया तो युवती ने पत्थर बरसा दिए।

कार पर लगा था पुलिस का स्‍टीकर, बरामद हुए बीयर के कैन

कार पर लगा था पुलिस का स्‍टीकर, बरामद हुए बीयर के कैन

तलाशी के दौरान कार में बीयर की काफी कैन और शराब के कुछ खाली पव्वे भी मिले। पूछताछ में पता चला कि कार युवक की नहीं बल्कि उसके दोस्त की थी। दोस्त के पापा पुलिस में बताए जा रहे हैं। कार पर पुलिस का स्टीकर भी लगा था। कार मालिक थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कार देने से इंकार कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद दोनों ने पहले गाड़ी में बीयर पी और फिर उसके बाद उनका झगड़ा हो गया। लेकिन पूरा मामला तो ​जांच के बाद ही खुलकर सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+