हमें राम मंदिर निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए: योगी आदित्यनाथ
राम मंदिर निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब राम मंदिर बनाने की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। दशहरा पर एक कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा, रामलीलाओं की भव्यता के साथ-साछ समाज के इस भव्य मंदिर को भीउसी रूप में बनाने की तैयारी हमें करनी चाहिए। जिस प्रकार से भव्य मंदिर के रूप में रामलीला का आयोजन हम करते हैं।

भाजपा और आरएसएस की ओर से हाल के दिनों में लगातार राम मंदिर के मामले को उठाया जा रहा है। योगी के राम मंदिर के लिए तैयारी शुरू करे के आह्वान से पहले गुरुवार को यूपी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा था कि संसद में कानून बनाकर राम मंदिर बनना चाहिए क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण पर विपक्ष का कोई भी विरोध नहीं है। ऐसे में राम मंदिर निर्माण के लिये अब संसद का विकल्प चुनना चाहिये।
गुरुवार को वियजादशमी पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सरकार राम मंदिर के लिए कानून बनाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर मंदिर में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब सरकार को इस पर पहल करनी चाहिए। वहीं इससे पहले विहिप ने दिल्ली में संतों की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें हर हाल में रामंदिर बनाने की बात कही गई।
हाल ही में एक कार्यक्रम में बोलते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा राम मंदिर बनाए नहीं तो हम बनाएंगे। यह एक पवित्र काम है। ठाकरे ने भाजपा से कहा कि अगर आप मंदिर नहीं बना सकते तो आपके डीएनए में कुछ गड़बड़ है लेकिन शिवसेना इस सबसे निपटना जानती है।












Click it and Unblock the Notifications