चश्मदीद ने बताई लखनऊ बम कांड की पूरी कहानी, कहा- सारे बम फटते तो...

लखनऊ। गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बम धमाके से दहल उठी। धमाका कहीं और नहीं बल्‍कि काफी व्‍यस्‍त रहने वाले वजीरगंज कोर्ट परिसर के अंदर हुआ। यह बम लखनऊ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी संजीव लोधी को मारने के लिए फेंका गया था। गनीमत ये रही कि तीन बम फेंके गए लेकिन फटा सिर्फ एक। अगर तीनों बम फट जाते तो बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने दो जिंदा बम बरामद किए है। इस हमले में संजीव लोधी बुरी तरह जख्‍मी हो गए। अन्‍य वकील भी घायल हुए हैं। दो वकीलों के बीच चल रही आपसी रंजिश की वजह से ये हमला किया गया है।

चश्‍मदीद की जुबानी जानिए बम कांड की कहानी

चश्‍मदीद की जुबानी जानिए बम कांड की कहानी

संजीव लोधी के जूनियर साथी और इस कांड के चश्‍मदीद श्‍याम सुंदर लोधी ने बताया कि 8 से 10 बम फेंके गए और हमलावरों के हाथ में पिस्‍टल भी थी। श्‍याम सुंदर लोधी ने बताया कि एजाज अहमद और आजम खान के साथ तीन-चार लोग आए और उन्‍होंने बम से हमला शुरू कर दिया। तीन बम फटे हैं।' उन्‍होंने कहा कि एजाज और आजम वकील हैं। उन्‍होंने कहा कि कि संजीव लोधी का हमलावरों के साथ बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। श्‍याम सुंदर ने कहा कि हमलावरों के पास पिस्‍तौल भी थी। श्‍याम सुंदर ने कहा कि अगर दोनों बम फट जाते थे तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सुधीर लोधी के चेंबर में घुसकर फेंका गया बम

सुधीर लोधी के चेंबर में घुसकर फेंका गया बम

श्याम सुन्दर के मुताबिक करीब 11 बजे गेट नम्बर आठ और चार से एक दर्जन लोग आये। इनमें चार वकील भी थे। इन लोगों ने वहां पहुंचते ही संजीव लोधी के चैम्बर गेट पर तीन चार बम फेंके। इससे संजीव चोटिल हुए। इस बीच उनके साथी उन्हें बचाने पहुंचे। तभी हमलावरों ने श्याम सुन्दर को पिस्टल दिखाते हुए पकड़ लिया। फिर इन लोगों ने कुछ और बम से हमला किया। इसके बाद हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

सुधीर लोधी को मिली थी जान से मारने की धमकी

सुधीर लोधी को मिली थी जान से मारने की धमकी

इस घटना की सूचना मिलते ही कई वकील वहां पहुंच गए और सुरक्षा को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच संजीव लोधी को उनके साथी अस्पताल ले गए। उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। साथी वकील श्याम सुन्दर का आरोप है कि दो दिन पहले संजीव लोधी का एक वकील से विवाद हुआ था। उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है। श्याम ने पुलिस को दो हमलावर वकीलों के नाम बताये हैं। सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

इस हमले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। प्रियंका गांधी ने लिखा कि उप्र सरकार को अब साफ-साफ कह देना चाहिए कि उसने तीन साल तक जनता से झूठ बोला। असल में प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। राजधानी में कचहरी में वकीलों पर बम से हमले हो रहे हैं। राजधानी से लेकर सुदूर क्षेत्र तक कोई सुरक्षित नहीं है। क्या व्यवस्था है ये?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+