खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में यूपी के हापुड़ से एक गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी दस्ते एटीएस ने हापुड़ शहर से खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों पहुंचाने के आरोप में एक शख्स की गिरफ्तारी की है। आरोपी का नाम जावेद है और वो मेरठन का रहने वाला है। यूपी पुलिस ने कहा है कि जावेद का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ मेरठ और मोहाली में लूट, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।

एटीएस के अपर महानिदेशक ध्रुव कांत ठाकुर के मुताबिक, जावेद को रविवार को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पंजाब पुलिस को भी जावेद की काफी दिनों से तलाश थी। टीम ने जावेद की गिरफ्तारी की सूचना पंजाब पुलिस को दे दी है। जल्दी ही पंजाब पुलिस की एक टीम लखनऊ पहुंचकर जावेद को अपने साथ ले जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications