#UPByPolls: CM योगी के गढ़ गोरखपुर में हारी बीजेपी, फूलपुर में भी नहीं खिला कमल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। फूलपुर और गोरखपुर दोनों ही लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई है। दोनों ही जगह पर सपा उम्मीदवार ने बाजी मारी है। फूलपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नगेंद्र प्रताप सिंह पटेल 59,613 वोटों से जीते हैं। गोरखपुर उपचुनाव में सपा उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद ने जीत दर्ज की है। गोरखपुर उपचुनाव में सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद 21881 वोटों से जीते, बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ल को हराया। यूपी के नतीजों पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे। सपा-बसपा गठबंधन की वजह से नतीजों में अंतर नजर आया। कम मतदान भी एक अहम फैक्टर रहा। यूपी उपचुनाव में जीत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जीत के लिए गोरखपुर और फूलपुर की जनता को बधाई। बीएसपी मुखिया मायावती का बहुत आभार प्रकट करना चाहता हूं।

UP: CM-डिप्टी सीएम के गढ़ में नहीं खिला कमल, सपा की बड़ी जीत

LIVE Feed
Mar 14, 2018, 6:58 PM IST

गोरखपुर उपचुनाव में सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद को 456513 वोट मिले। बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र दत्त शुक्ल को 434632 वोट मिले।
Mar 14, 2018, 6:58 PM IST

जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को आधिकारिक रूप से विजयी घोषित किया।
Mar 14, 2018, 6:56 PM IST

गोरखपुर उपचुनाव: सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद 21881 वोटों से जीते, बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ल को हराया
Mar 14, 2018, 6:47 PM IST

गोरखपुर उपचुनाव: सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद 21881 वोटों से जीते, बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ल को हराया
Mar 14, 2018, 6:40 PM IST

गोरखपुर उपचुनाव: सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद 21881 वोटों से जीते, बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ल को हराया
Mar 14, 2018, 6:39 PM IST

गोरखपुर उपचुनाव: सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद 21881 वोटों से जीते, बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ल को हराया
Mar 14, 2018, 6:32 PM IST

योगी सरकार से जनता नाराज, बीजेपी ने वादाखिलाफी की है- अखिलेश यादव
Mar 14, 2018, 6:27 PM IST

योगी सरकार से जनता नाराज, बीजेपी ने वादाखिलाफी की है- अखिलेश यादव
Mar 14, 2018, 6:20 PM IST

बीएसपी मुखिया मायावती का बहुत आभार प्रकट करना चाहता हूं: अखिलेश यादव
Mar 14, 2018, 6:20 PM IST

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- जीत के लिए गोरखपुर और फूलपुर की जनता को बधाई
Mar 14, 2018, 6:14 PM IST

गोरखपुर में सपा उम्मीदवार की जीत, बीजेपी उम्मीदवार की हार का आधिकारिक ऐलान बाकी
Mar 14, 2018, 5:38 PM IST

यूपी उपचुनाव में हार पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- हम हार की समीक्षा करेंगे
Mar 14, 2018, 5:09 PM IST

फूलपुर उपचुनाव: सपा उम्मीदवार नगेंद्र प्रताप सिंह पटेल को मिले 342796 वोट, बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल को 283183 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद को मिले 48087 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा 19334 वोट मिले
Mar 14, 2018, 5:07 PM IST

फूलपुर उपचुनाव: समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नगेंद्र प्रताप सिंह पटेल 59,613 वोटों से जीते
Mar 14, 2018, 4:59 PM IST

फूलपुर में काउंटिंग खत्म, सपा उम्मीदवार के जीत का आधिकारिक ऐलान जल्द
Mar 14, 2018, 4:42 PM IST

25वें राउंड की गिनती के बाद गोरखपुर में सपा- 377146 और भाजपा- 354192 वोट
Mar 14, 2018, 4:42 PM IST

गोरखपुर में 25वें राउंड की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी 22954 वोटों से आगे
Mar 14, 2018, 4:42 PM IST

28वें राउंड की गिनती के बाद फूलपुर में सपा- 305172 और भाजपा- 257821 वोट
Mar 14, 2018, 4:42 PM IST

फूलपुर में 28वें राउंड की वोटिंग खत्म, सपा प्रत्याशी 47351 वोटों से आगे
Mar 14, 2018, 3:30 PM IST

फूलपुर में 24वें राउंड के बाद सपा उम्मीदवार 36559 वोटों से आगे
Mar 14, 2018, 3:28 PM IST

गोरखपुर में 21वें राउंड में धीमी पड़ी साइकिल की रफ्तार, मतों का अंतर घटकर 26,000 पर पहुंचा।
Mar 14, 2018, 3:07 PM IST

गोरखपुर में सपा उम्मीदवार 28737 वोटों से आगे, भाजपा पिछड़ी
Mar 14, 2018, 3:07 PM IST

19वें राउंड की गिनती के बाद गोरखपुर में सपा- 293153 वोट, भाजपा- 264416
Mar 14, 2018, 3:07 PM IST

गोरखपुर में सपा के प्रवीण कुमार निषाद को निर्णायक बढ़त
Mar 14, 2018, 3:06 PM IST

फूलपुर में 22 राउंड की गिनती के बाद सपा 30108 वोटों से आगे
Mar 14, 2018, 2:55 PM IST

फूलपुर उपचुनाव: 20 राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के नगेंद्र पटेल को 2,18,963 वोट, बीजेपी के कौशलेंद्र सिंह पटेल दूसरे नंबर पर, उन्हें 1,89,489 वोट मिले हैं
Mar 14, 2018, 2:53 PM IST

फूलपुर उपचुनाव: 20वें राउंड की काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी उम्मीदवार को 29,474 वोटों की बढ़त
Mar 14, 2018, 2:49 PM IST

गोरखपुर उपचुनाव: 18 राउंड- सपा- 278611, बीजेपी-250239, कांग्रेस-11493, नोटा- 4947
Mar 14, 2018, 2:44 PM IST

गोरखपुर में 18वें राउंड की गिनती खत्म, सपा उम्मीदवार 28372 वोटों से आगे
Mar 14, 2018, 2:32 PM IST

गोरखपुर में 17वें राउंड की गिनती खत्म, सपा उम्मीदवार 26960 वोटों से आगे
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+