यूपी: बैलगाड़ी तालाब में गिरी, मेला देखकर लौट रहे 5 बच्चों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में गुरुवार सुबह एक बैलगाड़ी तालाब में पलट गई, जिससे पांच बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के सूरमा गांव के पास की है।

पुलिस की मदद से गांव वालों ने डूबे बच्चों के शव निकाले। मृतकों की पहचान संजय (15), करीना (15), निर्मला (8), निर्चला (10) तथा फूला (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल बच्चों का इलाज चल रहा है जिनमें से कुछ ही हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications