उत्तर प्रदेश में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, कानपुर एसएसपी का भी ट्रांसफर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। छह जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार का भी तबादला हो गया है, उनको झांसी भेज दिया गया है। कानपुर में पहले विकास दुबे के पुलिस पर हमले और फिर उसके एनकाउंटर और फिर एक शख्स की अपहरण के बाद हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में कानपुर एसएसपी बदल दिए गए हैं। डीआईजी रेंज अलीगढ़ प्रीतिंदर सिंह को एसएसपी कानपुर बनाया गया हैं।

15 IPS transferred in up, kanpur SSP Kanpur transfer, यूपी में आईपीएस के तबादले, कानपुर एसपी ट्रांसफर, uttar pradesh, IPS, Kanpur, yogi adityanath, उत्तर प्रदेश, कानपुर, आईपीएस, योगी आदित्यनाथ

Recommended Video

    Gonda Kidnapping Case: 4 करोड़ की फिरौती मांगने वाली महिला समेत 5 गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    अमेठी की दो औरतों का लखनऊ में विधानसभा सभा के सामने आत्मदाह के प्रयास का मामला सामने आया था। जिसको लेकर सरकार पर विपक्ष ने कई सवाल उठाए थे। अमेठी की एसपी ख्याति गर्ग को भी हटा दिया गया है। गर्ग को लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाया है। दिनेश सिंह को एसपी अमेठी बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी आशीष तिवारी को एसपी रेलवे झांसी बनाया गया है।

    आईजी यातायात लखनऊ मुख्यालय से दीपक रतन आईजी को अलीगढ़ रेंज, ईओडब्ल्यू से सत्येंद्र कुमार को एसपी खीरी, एसडीआरएफ एसपी यशवीर सिंह को एसपी जालौन, डॉ प्रदीप कुमार एसपी ईओडब्ल्यू वाराणसी, सतीश कुमार सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ बनाया गया है। चित्रकूट धाम के डीआईजी दीपक कुमार को अब अयोध्या धाम के उपमहानिरीक्षक एवं एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+