AIB कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती ने भेजे अश्लील मैसेज, दर्जनों लड़कियों ने शेयर किए स्क्रीनशॉट, लिखी हैं गंदी-गंदी बातें
मुंबई। कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर कई लड़कियों ने शोषण का आरोप लगाया है, इनमें बहुत सी नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। एआईबी का हिस्सा रह चुके उत्सव पर आरोप है कि उन्होंने लड़कियों को अश्लील मैसेज किए और खराब किस्म की बातें कीं। ट्विटर पर उत्सव को लेकर कई लड़कियों ने इस तरह के खुलासे किए हैं।

उत्सव पर आरोपों का सिलसिला तब शुरू हुआ जब उन्होंने क्रूज पर भारतीयों के एक महिला के साथ बदतमीजी को लेकर ट्वीट किया। इस पर एक महिला ने उन पर आरोप लगाए और फिर ये सिलसिला ऐसा चला कि उत्सव ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में आ गए। कई लड़कियों ने स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें उत्सव कथित तौर पर उनसे न्यूड तस्वीरें भेजने की मांग कर रहे हैं या उनको इस तरह की चीजें भेज रहे हैं।


ऑल इंडिया बकचोद(एआईबी) और कॉमेडियन ने उत्सव की आलोचना की है। उनके साथ कम कर चुके कई कॉमेडियन ने उत्सव को भला बुरा कहा है। वहीं उत्सव ने ट्विटर पर कहा है कि सब लोग मेके खिलाफ हो रहे हैं, कोई सुनने को तैयार नहीं है। इन सब चीजों को थोड़ा तसल्ली से देखने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications