प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो और रक्षा मंत्री जिम मैटीस
नई दिल्ली। गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो और रक्षा मंत्री जिम मैटीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं। इससे पहले भारत और अमेरिका के बीच पहली 2+2 वार्ता हुई जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अमेरिकी समकक्षों माइक पोंपेयो और जिम मैटीस से मुलाकात की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ाने और डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़े एक सौदो को अंतिम रूप देने पर चर्चा की।

एनएसजी पर हुई वार्ता
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वार्ता के बाद जानकारी दी कि भारत और अमेरिका दोनों ही न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) में भारत की एंट्री के लिए साथ मिलकर काम करने को राजी हुए हैं। वहीं इस वार्ता के दौरान कॉमकासा यानी कम्यूनिकेशंस कॉम्पैटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट भी साइन किया है। इस एग्रीमेंट के साइन होते ही भारत के लिए अमेरिकी की तरफ से संवेदनशील मिलिट्री टेक्नोलॉजी और उपकरणों की खरीद का रास्ता साफ हो गया है। पोंपेयो ने कॉमकासा को दोनों देशों के रिश्तों में एक मील का पत्थर करार दिया। वहीं रक्षा मंत्री सीतारमण ने कहा कि इस एग्रीमेंट के बाद भारत की रक्षा क्षमताओं और तैयारियों में इजाफा होगा। सीतारमण ने बताया कि वार्ता में रक्षा मुद्दा सबसे अहम मुद्दा बनकर उभरा। जवाहर लाल नेहरू भवन में वार्ता का आयोजन हुआ और वार्ता के बाद मंत्रियों की तरफ से एक ज्वॉइन्ट स्टेटमेंट भी जारी किया गया। अमेरिका के ज्वॉइन्ट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल जोसेफ ड्यूनफोर्ड भी इस डेलीगेशन में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications